Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

जैकलीन के पोल वर्कआउट मूव्स से बनाएं खुद की फिटनेस, जानें क्या होंगे फायदे

Jacqueline Fernandez, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Aug 2025

Last updated on: Aug 07, 2025, 12:47 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिटनेस ट्रेंड्स तेजी से बदल रहे हैं। पहले अदाकारा के लिए खूबसूरती ही सबसे महत्वपूर्ण होती थी, लेकिन अब फिटनेस भी उतनी ही जरूरी हो गई है। दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोड़ा रोजाना वर्कआउट और हेल्दी डाइट से अपने शरीर को फिट रखती हैं। 

ये सिर्फ जिम तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि योग, पिलाटेस और अब पोल वर्कआउट जैसे कई वर्कआउट्स अपनाकर अपनी फिटनेस को बनाए रखती हैं। फिटनेस सिर्फ शरीर की खूबसूरती नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।

फिटनेस की बात हो, तो जैकलीन फर्नांडीज का नाम जरूर लिया जाता है। वह न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। जैकलीन की पसंदीदा एक्सरसाइज पोल वर्कआउट है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर पोल वर्कआउट के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। 

हाल ही में जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोल वर्कआउट का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह पोल पर अलग-अलग मूव्स करती दिखाई दे रही थीं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "पूरी ताकत और ट्रेनिंग। बेहद मुश्किल, लेकिन एक बार करने के बाद यह सब सार्थक हो जाता है।"

अब बात करें, अगर पोल वर्कआउट की, तो यह न केवल एक डांस फॉर्म है, बल्कि एक संपूर्ण बॉडी वर्कआउट भी है, जो ताकत, लचीलापन, और संतुलन को सुधारने में मदद करता है। अमेरिका नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, पोल वर्कआउट शरीर के सभी हिस्सों को मजबूत बनाने के लिए एक प्रभावी तरीका है। 

पोल के सहारे शरीर को कई मुद्राओं में घुमाना, संतुलन बनाए रखना और फ्लेक्सिबल मूव्स करना होता है। यह व्यायाम शरीर के कई मांसपेशियों को सक्रिय करता है, जिनमें बाजू, कंधे, पीठ, कोर और पैर शामिल हैं। पोल वर्कआउट करने के लिए सबसे पहले शारीरिक ताकत और लचीलेपन की आवश्यकता होती है, साथ ही संतुलन का अभ्यास भी जरूरी होता है। 

इसमें शरीर का पूरा वजन पोल पर रखा जाता है, जिससे मसल्स पर तनाव बढ़ता है और धीरे-धीरे उनकी मजबूती बढ़ती है। यह एक तरह से कैलिस्थेनिक्स का हिस्सा है। इसमें शरीर के अंगों को अलग-अलग दिशा में मोड़ना होता है, जिससे मसल्स स्ट्रेच होते हैं और लचीलापन बढ़ता है। 

साथ ही, यह वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है। इस वर्कआउट के दौरान शरीर की कैलोरी बर्न होती है और फैट कम होता है। यह वर्कआउट जितना चैलेंजिंग होता है, उतना ही असरदार भी है। आजकल पोल वर्कआउट की लोकप्रियता बढ़ रही है, खासकर उन लोगों के बीच जो एक साथ ताकत, लचीलापन और कार्डियो फिटनेस चाहते हैं। यह एक एंटरटेनिंग और चैलेंजिंग तरीके से शरीर को टोन करने का बेहतरीन तरीका है।

 

Tags: Jacqueline Fernandez , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD