Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय को 5 विभाग, 2 केंद्र और 17 कार्यक्रम शुरू करने के लिए 46 नए पदों को मंजूरी मिली

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 06 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 18:21 IST

पंजाब सहित देशभर के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करने की दिशा में अग्रसर पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। सीयू पंजाब को पाँच नए विभाग एवं दो केंद्र स्थापित करने तथा 17 नए/मौजूदा शैक्षणिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए 46 नए पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। 

यह उपलब्धि माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान के प्रेरणादायी मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी के दूरदर्शी नेतृत्व में संभव हो सकी है। हाल ही में शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त पत्र के अनुसार विश्वविद्यालय को 44 शिक्षण पदों तथा 2 गैर-शिक्षण पदों के सृजन की अनुमति प्रदान की गई है। इससे विश्वविद्यालय में कुल स्वीकृत पदों की संख्या अब 261 शिक्षण तथा 137 गैर-शिक्षण हो गई है, जो पूर्व में क्रमशः 217 एवं 135 थी।

यह विस्तार विश्वविद्यालय के मौजूदा 31 विभागों के अतिरिक्त निम्नलिखित नवनिर्मित शैक्षणिक विभागों एवं केंद्रों की स्थापना को संभव बनाएगा:

·      कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग विभाग

·      सामुदायिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग

·      आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग

·      जैव प्रौद्योगिकी एवं जैव सूचना विज्ञान विभाग

·      लोक नीति एवं शासन विभाग

·      श्री गुरु तेग बहादुर भारतीय सभ्यता एवं धार्मिक अध्ययन केंद्र

·      विभाजन एवं अत्याचार अध्ययन केंद्र (केवल अनुसंधान हेतु)

इन विभागों एवं केंद्रों के माध्यम से एकीकृत स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएच.डी. शोध स्तरीय शैक्षणिक कार्यक्रम आरंभ किए जाएंगे, जिनमें प्रमुख हैं:

•       बी.ए. बी.एड. / बी.एससी. बी.एड.

•       आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में बी.टेक.-एम.टेक. और पीएच.डी.

•       आतिथ्य और पर्यटन प्रबंधन में बीबीए, एमबीए और पीएच.डी.

•       जैव प्रौद्योगिकी और जैव सूचना विज्ञान में एम.एससी. और पीएच.डी.

•       सामुदायिक चिकित्सा में एम.एससी., पीजी डिप्लोमा और पीएच.डी.

•       लोक नीति और शासन में एम.ए. और पीएच.डी.

•       भारतीय सभ्यता और धार्मिक अध्ययन में एम.ए. और पीएच.डी.

•       विभाजन और अत्याचार अध्ययन में पीएच.डी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी ने शिक्षा मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विस्तार के एक नए चरण की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक साख को और सुदृढ़ करेगा, बल्कि पंजाब की सांस्कृतिक एवं पवित्र भूमि पर अध्ययन हेतु अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को आकर्षित करने की दिशा में भी सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सीयू पंजाब में 'श्री गुरु तेग बहादुर अध्ययन केंद्र' की स्थापना, उनके महान आदर्शों, त्याग और बलिदान की विरासत को गहराई से समझने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और श्रद्धांजलि स्वरूप पहल होगी।

प्रो. तिवारी ने यह भी उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय पहले ही विज्ञान, मानविकी, विधि, प्रबंधन एवं सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। नए विभागों और केंद्रों की स्थापना से उभरते एवं अंतरविषयी क्षेत्रों — जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य, लोक नीति, धार्मिक अध्ययन और जैव विज्ञान — में विश्वविद्यालय का योगदान और अधिक सशक्त होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीन इंचार्ज अकादमिक प्रो. आर.के. वुसुरिका, डीन छात्र कल्याण प्रो. संजीव ठाकुर एवं  कुलसचिव डॉ. विजय शर्मा सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय समुदाय ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का हार्दिक स्वागत किया और शैक्षणिक उत्कृष्टता व संस्थागत विकास के नए आयाम स्थापित करने हेतु कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व की सराहना की।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD