Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आयुष मंत्रालय ने औषधीय पौधों के संरक्षण के लिए 2 समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Prataprao Jadhav, Prataprao Ganpatrao Jadhav, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of AYUSH
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 10:50 IST

आयुष मंत्रालय ने सोमवार को देश में औषधीय पौधों के संरक्षण और जन जागरूकता बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते नेशनल मेडिसिनल प्लांट बोर्ड (एनएमपीबी) के माध्यम से किए गए हैं। 

पहला समझौता एनएमपीबी और इशवेद-बायोप्लांट्स वेंचर, महाराष्ट्र के बीच हुआ है, जबकि दूसरा त्रिपक्षीय समझौता एनएमपीबी, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के बीच साइन किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक एक स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत बनाने का विजन ही हमारे प्रयासों को दिशा दे रहा है। मैं इन एमओयू से जुड़े सभी संस्थानों को बधाई देता हूं। ये समझौते भारत की समृद्ध औषधीय पौधों की विरासत के संरक्षण और प्रचार में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।"

उन्होंने कहा कि पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान को एक साथ जोड़कर हम इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य की ओर ठोस प्रगति कर रहे हैं। पहला समझौता एनएमपीबी और इशवेद-बायोप्लांट्स वेंचर के बीच हुआ। यह समझौता देश में दुर्लभ, संकटग्रस्त और लुप्तप्राय (आरईटी) श्रेणी के औषधीय पौधों के संरक्षण और उन्हें बढ़ावा देने के लिए किया गया है। 

इसके तहत टिशू कल्चर तकनीक के माध्यम से इन पौधों का संरक्षण, संवर्धन और बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाएगा। यह समझौता उन सभी हितधारकों को लाभ देगा जो आयुष उद्योग में इन औषधीय पौधों का उपयोग करते हैं। इससे (आरईटी) श्रेणी के औषधीय पौधों की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी और वैज्ञानिक तरीकों से इनका संरक्षण किया जा सकेगा।

दूसरा समझौता एनएमपीबी, एआईआईए और एम्स (नई दिल्ली) के बीच हुआ। इस त्रिपक्षीय एमओयू का उद्देश्य एम्स परिसर में राष्ट्रीय स्तर का औषधीय पौधों का उद्यान स्थापित करना है। इसका मकसद आम लोगों, खासकर मरीजों, छात्रों और अस्पताल आने वाले आगंतुकों को औषधीय पौधों के प्रति जागरूक करना है।

यहां आने वाले लोगों को इन पौधों की उपयोगिता, महत्व और वैज्ञानिक जानकारी मिलेगी, जिससे भारतीय चिकित्सा पद्धति को और बढ़ावा मिलेगा। यह पहल भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

Tags: Prataprao Jadhav , Prataprao Ganpatrao Jadhav , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of AYUSH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD