Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पेपरलेस हुई दिल्ली विधानसभा, 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का भी उद्घाटन

Arjun Ram Meghwal, Bharatiya Janata Party, BJP, Ministry of Law and Justice, Rekha Gupta, Chief Minister of Delhi, BJP Delhi, Ashish Sood, Parvesh Verma, Parvesh Sahib Singh Verma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Aug 2025

Last updated on: Aug 05, 2025, 15:12 IST

दिल्ली विधानसभा में ई-विधान (पेपरलेस) और 500 किलोवाट सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन हुआ। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को किया। दिल्ली विधानसभा इकलौती ऐसी विधानसभा बन गई है, जो सौर ऊर्जा से संचालित होगी। 

साथ ही दिल्ली विधानसभा अब पूरी तरह से पेपरलेस हो गई है। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा, ''यह भविष्य के लिए उठाया गया ऐतिहासिक और निर्णायक कदम है। ई-विधान और सौर ऊर्जा का उद्घाटन किया गया है। मात्र 100 दिन में यह दोनों कार्य पूरे किए गए। 

27 साल बाद जो बदलाव हुआ, यह सुखद आनंद का क्षण है। लोगों की आकांक्षाओं पर हम खरा उतर रहे हैं। लोकतंत्र के मंदिर में ऐसी शुरुआत हो रही है। यह आवश्यकता पूरे देश में है। दिल्ली विधानसभा उन विधानसभाओं की श्रेणी में आ गई है, जो पेपरलेस होगी। 

ई-विधान एप्लिकेशन से अब विधानसभा जुड़ गई है।'' उन्होंने कहा, "4 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है, जो कि पेपरलेस होगा। ई-विधान एप्लिकेशन से विधानसभा चलेगी। विधानसभा में अब सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल ही होगा। यह संकल्प हम सब ने मिलकर लिया है।

विरासत और संकल्प साथ मिलकर चलेंगे। 1911 में विधानसभा बनी थी। यह देश की पहली विधानसभा है। इस विरासत पर हमें गर्व है। इससे संबंधित एक बड़ा आयोजन भी होगा। जल्द ही इसकी घोषणा भी करेंगे।" कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, "बहुत ही कम समय में इसका उद्घाटन हुआ है। 

असंभव को संभव करके दिखाया है। विधानसभा के मूल रूप को बिना छेड़छाड़ किए आधुनिक बनाया गया है। सोमवार से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है।" उन्होंने कहा, "पहले की सरकार ने यह काम क्यों नहीं किया? शायद उन्हें इसमें कमीशन नहीं दिखा होगा। उनकी हर फाइल में गड़बड़ है। जब से हमारी सरकार बनी है, हमारे विधायक सड़कों पर काम कर रहे हैं।"

 

Tags: Arjun Ram Meghwal , Bharatiya Janata Party , BJP , Ministry of Law and Justice , Rekha Gupta , Chief Minister of Delhi , BJP Delhi , Ashish Sood , Parvesh Verma , Parvesh Sahib Singh Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD