Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की

 

अश्विनी वैष्णव ने भावनगर और अयोध्या के बीच साप्ताहिक रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया

भावनगर-अयोध्या एक्सप्रेस संस्कृति और आस्था को एकसाथ जोड़ेगी : अश्विनी वैष्णव

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party, Nimuben Bambhaniya, Nimuben Jayantibhai Bambhaniya, Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भावनगर (गुजरात) , 03 Aug 2025

Last updated on: Aug 05, 2025, 14:36 IST

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज भावनगर, गुजरात से तीन नई एक्सप्रेस रेल सेवाओं भावनगर-अयोध्या एक्सप्रेस, रीवा-पुणे (हडपसर) एक्सप्रेस और जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस को झंडी दिखा कर रवाना किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

भावनगर-अयोध्या साप्ताहिक रेलगाड़ी के शुभारंभ समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय श्रम और रोजगार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ मनसुखभाई मांडविया और उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन बंभानिया ने भाग लिया।

इस अवसर पर रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इन तीनों रेलगाड़ियों का बहुत महत्व है। भावनगर-अयोध्या एक्सप्रेस संस्कृति और भक्ति को जोड़ेगी और भावनगर में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगी। पुणे आज एक प्रमुख औद्योगिक शहर है और रीवा, जबलपुर, सतना तथा मैहर से जुड़ा हुआ है। 

यह रेलगाड़ी इस जनजातीय क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का रेलवे के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव है और वह रेलवे के विकास, नई प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने और नेटवर्क का विस्तार करने पर सदैव बल देते हैं। 

पिछले 11 वर्षों में, रेलवे ने बड़े पैमाने पर परिवर्तन किया है। इस अवधि में 34,000 किलोमीटर नई रेल पटरियां बनाई गईं, यानी औसतन 12 किलोमीटर प्रति दिन इनका निर्माण हो रहा है। यह एक ऐसा कार्य है जो इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया। वर्तमान में 1,300 स्टेशन पुनर्विकास के अधीन हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा स्टेशन आधुनिकीकरण कार्यक्रम है। 

विदेशों की अपेक्षा, जहां उन्नयन के दौरान स्टेशन और रेलगाड़ी का प्रचालन बंद हो जाता है, भारत में यह काम बिना किसी व्यवधान के तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि एक नई पोरबंदर-राजकोट रेलगाड़ी का जल्द ही दैनिक संचालन शुरू हो जाएगा। रानावाव स्टेशन पर एक नई कोच रखरखाव सुविधा, नई सरदिया-वंसजलिया रेलवे लाइन, भद्रकाली गेट, पोरबंदर शहर में एक नया फ्लाईओवर, दो नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल और भावनगर में एक नया पोर्ट टर्मिनल पाइपलाइन में हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मुंबई से अहमदाबाद तक देश की पहली बुलेट ट्रेन का संचालन जल्द ही शुरू होगा। 

निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और एक बार चालू होने के बाद, मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय सिर्फ 2 घंटे और 7 मिनट होगा। बढ़ती यात्री सुविधाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक नई अमृत भारत रेलगाड़ी शुरू की गई है। अब तक ऐसी करीब आठ रेलगाड़ियां शुरू हो चुकी हैं। 

अमृत भारत रेलगाड़ियों में वंदे भारत के समान सुविधाएं हैं, लेकिन काफी कम किराए पर आती हैं, जिससे वे अधिक यात्रियों के लिए सस्ती हो जाती हैं। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है और प्रगति कर रहा है। 

एक नया भारत उभर रहा है और जैसे-जैसे परिवर्तन जारी है, रेलवे भी क्रांतिकारी परिवर्तन के दौर से गुजर रही है।  आधुनिकीकरण के साथ, नागरिकों को अब समय पर और अच्छी तरह से सुसज्जित रेल सेवाएं मिल रही हैं। रेलवे क्षेत्र में बदलाव विकसित भारत के निर्माण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

उन्होंने कहा कि सौराष्ट्र संतों, ऋषियों और भक्ति की भूमि है। अयोध्या रेलगाड़ी के माध्यम से अब इस क्षेत्र के लोगों को रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। उन्होंने इस पहल के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन बंभानिया ने रेल मंत्री का स्वागत किया और भावनगर को इस नई रेलगाड़ी के रूप में उपहार देने के लिए आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि यह रेलगाड़ी भावनगर की ऊर्जा को अयोध्या भक्ति के साथ जोड़ने वाले सेतु की तरह है और इससे न केवल भावनगर के लोगों को बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी लाभ होगा। इस कार्यक्रम में विधायक श्री अर्जुनभाई मोढवाडिया, श्री जीतूभाई वघानी, श्रीमती सेजलबेन पंड्या, श्री गौतमभाई चौहान, श्री भीखाभाई बरिया, महंत श्री शंभूनाथजी तुंडिया, श्री शिवाभाई गोहिल, महापौर श्री भरतभाई बराड, जिला कलेक्टर डॉ. मनीष कुमार बंसल, आयुक्त श्री एन.के.मीणा, जिला विकास अधिकारी श्री हनुल चौधरी, क्षेत्रीय आयुक्त श्री धवल पंड्या, पुलिस अधीक्षक श्री हर्षद पटेल, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, संत, स्थानीय नेता और भावनगर से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party , Nimuben Bambhaniya , Nimuben Jayantibhai Bambhaniya , Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD