Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

सुनील शेट्टी ने जैकी श्रॉफ की तारीफ करते हुए कहा- 'वो एक शानदार और नेचुरल एक्टर'

Bollywood, Web Series, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Suniel Shetty, Jackie Shroff, Hunter S2, Hunter Season 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Jul 2025

Last updated on: Aug 01, 2025, 13:53 IST

अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'हंटर सीजन-2' के को-एक्टर जैकी श्रॉफ की जमकर तारीफ करते नजर आए। सुनील ने जैकी को 'शानदार अभिनेता' बताया साथ ही कहा कि उनकी आवाज और स्क्रीन पर उपस्थिति बेमिसाल है।

सुनील ने जैकी के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, "जग्गू दादा को कई अभिनेता पसंद करते आए हैं और मैं खुद उनका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। उनके साथ एक्शन सीन में मुकाबला करना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि मुझे अपनी दोस्ती को भूलकर सिर्फ अपने किरदार पर फोकस करना पड़ा।"

उन्होंने आगे कहा, "दादा एक शानदार और नेचुरल अभिनेता हैं। उनकी आवाज, अंदाज, और स्क्रीन पर मौजूदगी बहुत कमाल है, जिसका मुकाबला करना आसान नहीं है, चाहे वो सिर्फ पर्दे पर ही क्यों न हो। लेकिन, मेरा मानना है कि जब आप किसी बेहतरीन कलाकार के साथ काम करते हैं, तो आप भी अपना बेहतरीन परफॉर्मेंस ही देते हैं।"

एक्शन से भरपूर इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन में, सुनील शेट्टी विक्रम सिन्हा का किरदार निभा रहे हैं, जो एक सस्पेंडेड स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर हैं। सीजन में विक्रम अपनी बेटी को 'सेल्समैन' (जैकी श्रॉफ) से बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। हाल ही में, सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्होंने सीरीज 'हंटर सीजन-2' में अपने किरदार के लिए खास मेहनत की है। 

आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत के दौरान, सुनील ने कहा कि इस बार उनका किरदार और ज्यादा निखर कर सामने आया है, हर चीज में बदलाव और सुधार हुआ है- जैसे कि बॉडी लैंग्वेज, लुक और भावनाएं। सुनील ने बताया, "मैं इस सीजन में बहुत अलग हूं। 

मेरा बॉडी लैंग्वेज, लुक और भावनाएं, सब कुछ अलग हैं। पहले वाला विक्रम सिन्हा थोड़ा फ्री और बेपरवाह था, लेकिन इस बार उसकी कहानी परिवार के इर्द-गिर्द घूमेगी। इसमें उसका एक ही मकसद है, अपनी बेटी को वापस लाना। वह अपनी बेटी को पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। 

मुझे लगता है कि ये बदलाव और यह मकसद ही कहानी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है।" 'हंटर सीजन-2' में सुनील और जैकी के अलावा अनुषा दांडेकर, बरखा बिष्ट, अनंग देसाई, प्रमोद पाठक और माजेल व्यास जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Bollywood , Web Series , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Suniel Shetty , Jackie Shroff , Hunter S2 , Hunter Season 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD