Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने नितिन गडकरी से मुलाकात की

गडकरी ने होशियारपुर-टांडा सडक़ का निर्माण जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया

Raj Kumar Chabbewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Malwinder Singh Kang, Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Jul 2025

Last updated on: Aug 01, 2025, 12:17 IST

लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और होशियारपुर से टांडा सडक़ के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि सडक़ का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग के साथ केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान कहा कि 27.9 किलोमीटर लंबी होशियारपुर-टांडा सडक़ के निर्माण पर 28.86 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 

उन्होंने आगे बताया कि केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान होशियारपुर-जालंधर रोड के अधूरे काम को जल्द पूरा करने की भी मांग की गई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस सडक़ का रुका हुआ काम भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने बताया कि होशियारपुर-जालंधर रोड पर जिन जगहों पर अभी तक सडक़ नहीं बनी है, वहां प्रशासन को जमीन अधिग्रहण करने में दिक्कत आ रही थी, जिसके चलते काम रुका हुआ था, लेकिन अब डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आने वाले समय में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद सडक़ का निर्माण शुरू हो जाएगा। 

उन्होंने बताया कि आदमपुर फलाईओवर का रुका हुआ काम भी जल्द शुरू करवाया जा रहा है। गौरतलब है कि होशियारपुर-जालंधर रोड की लंबाई करीब 38 किलोमीटर है और कई जगहों पर सडक़ का निर्माण अधूरा होने के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार राज्य के मुद्दों को लेकर पूरी तरह गंभीर है और लोकसभा के चल रहे मौजूदा सत्र के दौरान राज्य से संबंधित मुद्दों को उठाकर उन्हें हल करने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Tags: Raj Kumar Chabbewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Malwinder Singh Kang , Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD