Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

भारत और यूएई ने 13वीं जेडीसीसी बैठक में रक्षा साझेदारी को गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई

Military, Navy, Indian Navy, United Arab Emirates, UAE, Joint Defence Cooperation Committee, JDCC, Defence Secretary, Rajesh Kumar Singh, 13th Joint Defence Cooperation Committee Meeting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jul 2025

Last updated on: Jul 31, 2025, 15:42 IST

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 30 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली में भारत-यूएई संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 13वीं बैठक के दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को विस्तार देने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस संवाद कार्यक्रम को पहली बार सचिव स्तर पर आयोजित किया गया है। 

भारतीय रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा अवर सचिव लेफ्टिनेंट जनरल इब्राहिम नासिर एम अल अलावी ने बैठक की सह-अध्यक्षता की। वे भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए हुए हैं और एक उच्च स्तरीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। 

दोनों अधिकारियों ने व्यापार, निवेश और सामाजिक संबंधों जैसे क्षेत्रों में बढ़ती सहभागिता के अनुरूप रक्षा संबंधों को भी और आगे ले जाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने सैन्य प्रशिक्षण सहयोग बढ़ाने पर हामी भरी और अपनी-अपनी प्रशिक्षण आवश्यकताओं के अनुसार चर्चा की। 

भारत ने संयुक्त अरब अमीरात की जरूरतों के अनुरूप अनुकूलित प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की पेशकश की है। दोनों अधिकारियों ने वास्तविक समय पर सूचना साझा करने के माध्यम से समुद्री सुरक्षा हेतु सहयोग करने पर भी इच्छा व्यक्त की। 

दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में साझेदारी के नए मार्ग तलाशने के लिए प्रशिक्षण सहयोग, रक्षा औद्योगिक सहभागिता और सेवा-से-सेवा संबंधों पर विचार-विमर्श किया। वे संयुक्त विनिर्माण पहल को आगे बढ़ाने पर भी सहमत हुए, जिसमें छोटे हथियारों के उत्पादन के लिए आईसीओएमएम (भारत) और कैरकल (संयुक्त अरब अमीरात) के बीच सहयोग के एक समान मॉडल शामिल हैं। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में अगली पीढ़ी की रक्षा प्रौद्योगिकियों के सह-विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा जहाज निर्माण, मरम्मत, उन्नयन एवं साझा प्लेटफार्मों के रखरखाव के अवसरों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। 

खोज एवं बचाव कार्यों, प्रदूषण के विरुद्ध कार्रवाई, समुद्री डकैती रोधी अभियानों और संबंधित समुद्री सुरक्षा क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से एक रूपरेखा स्थापित करने हेतु भारतीय तटरक्षक बल और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय गार्ड के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने दोनों देशों के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति बैठक के आयोजन से पहले 28-29 जुलाई, 2025 को चौथी थल सेना-से-थल सेना, 9वीं नौसेना-से-नौसेना और पहली वायु-से-वायु सेना स्तर की वार्ता भी आयोजित की।

संयुक्त अरब अमीरात का प्रतिनिधिमंडल 31 जुलाई, 2025 को रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ से भेंट करेगा और दूसरे भारत-यूएई रक्षा उद्योग साझेदारी फोरम में शामिल होगा। इसका सह-उद्घाटन संयुक्त अरब अमीरात के अवर सचिव और भारत के सचिव (रक्षा उत्पादन) श्री संजीव कुमार करेंगे।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सशक्त व विस्तारित होते हुए रक्षा संबंध हैं, जो साल 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान उभर कर सामने आई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हैं। नवंबर 2025 में दुबई एयर शो में भारत की आगामी भागीदारी इस साझेदारी को और ऊंचाई पर ले जाएगी।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , United Arab Emirates , UAE , Joint Defence Cooperation Committee , JDCC , Defence Secretary , Rajesh Kumar Singh , 13th Joint Defence Cooperation Committee Meeting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD