Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

'सलाकार' के ट्रेलर में दिखी खुफिया दुनिया, अपने किरदार से मौनी रॉय ने उठाया पर्दा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Mouni Roy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Jul 2025

Last updated on: Jul 30, 2025, 12:35 IST

जासूसी थ्रिलर फिल्म 'सलाकार' का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया, जिसमें एक खुफिया दुनिया की झलक मिलती है। वहीं इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने किरदार के बारे में बताया कि उनका किरदार न सिर्फ भावुक है, बल्कि साहसी, जटिल और मजबूत भी है।

मौनी ने कहा, ''यह मेरा अब तक का सबसे भावुक किरदार है। मेरा किरदार सिर्फ बहादुर नहीं है, बल्कि उसमें कई जटिल बातें हैं; वह अंदर से उलझन में है और बहुत मजबूत भी है। वह अपने पुराने दुख और अनुभवों से हर फैसला लेती है।'' उन्होंने कहा, ''ट्रेलर में कहानी की केवल थोड़ी सी झलक है, लेकिन उसमें कई पहलू हैं। 

मुझे खुशी और गर्व है कि मैं ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं, जो इस कहानी को गहराई से बताने की हिम्मत करता है।'' 'सलाकार' कहानी असली जीवन की घटनाओं से प्रेरित है। यह आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाता है जहां वफादारी बहुत कीमती होती है, चुप रहना जिंदगी बचाने जैसा होता है, और एक व्यक्ति का पुराना मिशन देश का भविष्य तय कर सकता है।

यह सीरीज का निर्देशन फारुख कबीर ने किया है। इसमें नवीन कस्तूरिया, मुकेश ऋषि, पूरनेंदु भट्टाचार्य, अश्वथ भट्ट और सूर्या शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। कहानी दो समय-सीमाओं 1978 और 2025 में बुनी गई है, जो दर्शकों को एक गहरी और जटिल कहानी से रूबरू कराती है।

'सलाकार' एक रोमांचक और गहरी कहानी है, जो खुफिया एजेंसियों की छुपी हुई दुनिया, परमाणु हमलों के खतरों और अधूरी मिशनों के बीच घूमती है। ट्रेलर में अधीर नाम के एक गुप्त जासूस की जिंदगी दिखायी गई है, जिसने कभी पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की योजना को नाकाम किया था। 

लेकिन अब वक्त बदल चुका है। वर्षों बाद अधीर देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर है, लेकिन उसका अतीत उसका पीछा नहीं छोड़ता। पुराने मिशन के अधूरे अध्याय और दुश्मन एक बार फिर सामने आ खड़े हुए हैं। अब जब समय बहुत कम है और हर फैसला देश की सुरक्षा से जुड़ा है, अधीर को अपनी निजी तकलीफों और देश की जिम्मेदारियों दोनों को संभालना है। 'सलाकार' सीरीज का 8 अगस्त को जियो हॉस्टार पर प्रीमियर होगा।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Mouni Roy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD