Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

एक्ट्रेस बनना मेरा सपना नहीं था : रूपाली गांगुली

Rupali Ganguly, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Jul 2025

Last updated on: Jul 30, 2025, 12:29 IST

अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने टीवी इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि यह उनका सपना नहीं था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी बड़ी स्टार बनेंगी। रूपाली ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह सपना मेरा खुद का नहीं था। 

मैंने कभी बड़ी अभिनेत्री या स्टार बनने के बारे में नहीं सोचा था। मैं बस उस मंच पर खड़ी होना चाहती थी, जहां वे लोग खड़े होते थे, जिन्हें मैं पसंद करती थी। मुझे उस काम की मेहनत का अंदाजा नहीं था, जो इसके पीछे होती है।" रूपाली ने निर्माता राजन शाही के साथ एक खास पल को याद किया, जिसमें उन्होंने बताया कि राजन जी ने शुरुआत से ही उन पर पूरा भरोसा रखा। 

उन्होंने कहा, ''जब मैंने 'अनुपमा' का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया, तब राजन जी ने मुझसे कहा, 'रूपाली, मैं चाहता हूं कि तुम हर एक पुरस्कार जीतो।' जब कोई आप पर ऐसा भरोसा करता है, तो आप कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित होते हैं।'' काम और घर दोनों के बीच संतुलन बनाए रखने को लेकर, रूपाली ने पति अश्विन को सबसे बड़ा सहारा बताया। 

उन्होंने कहा, ''मैं अपने काम पर फोकस कर पाती हूं, क्योंकि मन में एक सुकून होता है कि मेरा बच्चा सुरक्षित हाथों में है। अश्विन हमेशा बच्चों के लिए मौजूद रहते हैं, जिससे काम करना आसान हो जाता है।'' वर्कफ्रंट की बात करें तो रूपाली गांगुली इन दिनों स्टारप्लस के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 

इस शो का निर्माण राजन शाही ने किया है और यह बंगाली सीरियल 'श्रीमयी' का रीमेक बताया जाता है। इस शो में अब दूसरी पीढ़ी के किरदारों के रूप में अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया भी नजर आ रहे हैं। 'अनुपमा' की शुरुआत 13 जुलाई 2020 को हुई थी और तब से यह शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। रूपाली को 'अनुपमा' से पहले 'साराभाई वर्सेस साराभाई' जैसे सीरियल में भी देखा जा चुका है।

 

Tags: Rupali Ganguly , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD