Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में महर्षि चरक जयंती का आयोजन

National Institute of Ayurveda, NIA, Maharshi Charak Jayanti, NIA Panchkula, Panchkula, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 29 Jul 2025

Last updated on: Jul 30, 2025, 12:24 IST

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने 29 जुलाई 2025 को महर्षि चरक जयंती समारोह हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन संहिता, सिद्धांत एवं संस्कृत विभाग द्वारा किया गया। महर्षि चरक जयंती प्राचीन भारत के महान चिकित्सक महर्षि चरक की स्मृति में मनाई जाती है, जो आयुर्वेद शास्त्र में उनके अमूल्य योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है। 

इस अवसर पर प्रो. प्रह्लाद रघु, प्रभारी अधिष्ठाता प्रो. सतीश गंधर्व, संस्थान के गणमान्य संकाय सदस्य, अधिकारीगण एवं उत्साही छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत छात्रों द्वारा धन्वंतरि वंदना का भावपूर्ण गायन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. धवल मकवाना एवं श्री चंद्र मोहन जी ने अत्यंत कुशलता से किया। 

प्रो. सतीश गंधर्व ने चरक संहिता की नैदानिक प्रासंगिकता एवं शाश्वत ज्ञान पर प्रकाश डालते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा में इसकी आधारभूत भूमिका को रेखांकित किया। प्रो. प्रह्लाद रघु ने आयुर्वेदिक जीवनशैली की महत्ता पर विचार रखते हुए छात्रों को इसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

छात्रा कुमारी युवांशी ने आयुर्वेद के महत्व पर एक भावपूर्ण कविता का सुंदर वाचन किया। जिसने सभी के हृदय को छू लिया। कार्यक्रम का समापन बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा उत्साहपूर्वक श्लोक पाठ के साथ हुआ, जिससे वातावरण प्रेरणास्पद बन गया।

संस्थान ने इस आयोजन को सफल बनाने में कुलपति प्रो. संजीव शर्मा एवं डीन (शैक्षणिक एवं प्रशासन) के अटूट सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 

Tags: National Institute of Ayurveda , NIA , Maharshi Charak Jayanti , NIA Panchkula , Panchkula , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD