Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

युद्ध नशे के विरुद्ध : डा. हिमांशु अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को नशा मुक्ति केंद्रों का साप्ताहिक दौरा करने के दिए निर्देश

बेहतर विभागीय तालमेल पर कार्यवाही के साथ संवेदनशील क्षेत्रों को माडल क्षेत्रों में बदलने का न्योता

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 28 Jul 2025

Last updated on: Jul 29, 2025, 13:13 IST

नशे की बुराई को समाप्त करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक गुरुवार को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का दौरा करने का निर्देश दिया ताकि वे उपचाराधीन रोगियों से बातचीत कर उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा सकें। जिला प्रशासकीय परिसर में नार्को समन्वय केंद्र (नार्को) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए, डा. अग्रवाल ने कृषि, बागवानी, कौशल विकास, डेयरी और रोजगार सृजन विभागों के अधिकारियों को नशा करने वालों से नियमित रूप से बातचीत करने, उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापिस लाने के लिए प्रेरित और संवेदनशील बनाने तथा समाज में सम्मानपूर्वक जीवन निर्वाह करने हेतु विभिन्न रोजगार अवसरों के बारे में जागरूक करने को कहा।

पंजाब सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध शुरू किए गए ' युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और मज़बूत करते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न विभागों को नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए विकास योजनाओं का खाका तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों को खेल के मैदानों, स्वास्थ्य केंद्रों, जिम, पार्कों, रोज़गार प्रोग्राम और स्वास्थ्य गतिविधियों के माध्यम से आदर्श क्षेत्रों में तबदील किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के बुनियादी सुधार एक बड़ा बदलाव लाएँगे। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नशे की आपूर्ति को तोड़ने के लिए पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। डा.अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग को दवाओं का नशे के तौर पर उपयोग बंद करने के भी सख्त निर्देश दिए और कहा कि इनके उपयोग को सिंथेटिक दवाओं के समान समझा जाए। 

उन्होंने पुलिस विभाग को अन्य राज्यों से सिंथेटिक और फार्मास्युटिकल दवाओं को रोकने के लिए अंतर-जिला चौकियों पर निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर नशे से संबंधित जानकारी सांझा कर सकता है। 

उन्होंने बताया कि पुनर्वास केंद्र शेखे और विभिन्न क्लीनिकों के अलावा, सिविल अस्पताल जालंधर और नूरमहल में दो नशा मुक्ति केंद्र चल रहे है। डिप्टी कमिश्नर ने जिलावासियों से नशे से संबंधित किसी भी प्रकार के परामर्श एवं सहायता के लिए जिला नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 0181-2911969 का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि यह पहल जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराती है।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD