Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है'

 

प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव

महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मनाया जा रहा तीज महोत्सव- विपुल गोयल

Vipul Goel, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Rewari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रेवाड़ी , 28 Jul 2025

Last updated on: Jul 29, 2025, 12:01 IST

प्रदेश भर में आज पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया।जिला प्रशासन रेवाड़ी के तत्वावधान में सोमवार को केएलपी कॉलेज ऑडिटोरियम में तीज महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। महोत्सव में प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने सभागार में गांव पावती, पिथरावास, बवाना गुज्जर, धामलावास, कुंडल, जाहिदपुर, मालाहेड़ा, नारायणपुर, गोकलगढ़ व बुडानी के महिला सांस्कृतिक केंद्रों व सांझा बाजार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। आज मनाया जा रहा हरियाली तीज महोत्सव भी इसी कड़ी का एक पड़ाव है।

 प्रदेश की महिलाओं को सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना इस उत्सव को मनाए जाने का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी, जिसके परिणामस्वरूप आज राज्य के लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। बेटियों के प्रति समाज की सोच अब बदल चुकी है।

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं : कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा

हरियाणवी संस्कृति की खुशबू, सावन की सौंधी मिट्टी और नारी शक्ति के स्वरूप को समर्पित हरियाली तीज महोत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम झज्जर के गांव खातीवास स्थित संस्कारम स्कूल के प्रांगण में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा शामिल हुए।

उन्होंने इस पावन अवसर पर प्रदेश सरकार की तरफ से भेजी गई कोथली का उपहार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को देते हुए तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और जिले में 1.32 लाख रुपये की लागत से खुले 16 महिला सांस्कृतिक केंद्रों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअल माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपना शुभ संदेश दिया।

 

Tags: Vipul Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Rewari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD