Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सिर्फ शो नहीं, परिवार मिला! अंकिता और विक्की ने 'लाफ्टर शेफ 2' के लिए जताया आभार

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Ankita Lokhande, Laughter Chef 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 13:45 IST

'लाफ्टर शेफ 2' के ग्रैंड फिनाले से पहले, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने सफर को याद कर सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें विक्की ने शो का हिस्सा बनने के लिए कलर्स चैनल को धन्यवाद दिया, जबकि अंकिता ने कहा कि वह 'लाफ्टर शेफ' को बहुत मिस करेंगी, क्योंकि इस शो ने उन्हें एक परिवार दिया।

दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए, उन्होंने लिखा, "यह नोट लंबा है और हम दोनों की ओर से है... सबसे पहले, उन सभी दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने शो को इतना प्यार और सराहना दी। आपका प्यार हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।"

कलर्स चैनल, साथी और प्रतियोगियों, होस्ट भारती सिंह और जज हरपाल सिंह सोखी को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "बहुत-बहुत धन्यवाद कलर्स टीवी और शीतल मैम, जिन्होंने हमें एक ऐसा परिवार दिया, जिसकी हमें जरूरत थी; यह हमने पहले कभी नहीं सोचा था।"

'लाफ्टर शेफ 2' के ग्रैंड फिनाले की घोषणा के साथ, शो के कलाकारों और क्रू ने अपने अनुभवों को साझा किया। अली, करण, निया, कश्मीरा, रीम, सुदेशजी, कृष्णा, अभिषेक, एल्विश, रूबी, राहुल, जन्नत, और सबसे खास भारती और हरपाल जी ने इस शो को एक शानदार टीम का हिस्सा बनाया।

उन्होंने कहा कि इस शो ने उन्हें ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन ढेर सारी मस्ती, हंसी, और प्यार दिया। उन्होंने कैमरे के पीछे काम करने वाली पूरी टीम को भी धन्यवाद दिया, जिसमें गुरप्रीत, पूनम, वंकुश, दीपिका, क्रिएटिव टीम, कलर्स टीवी, ऑप्टिमिस्टिक टीम, और विपुल सर शामिल हैं। 

इन सभी ने शो को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंकिता और विक्की ने बताया कि 'लाफ्टर शेफ' उनके लिए सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक थेरेपी की तरह है, जो उनकी जिंदगी में इस समय बहुत जरूरी थी। शो की मेजबानी भारती सिंह कर रही हैं, जबकि शेफ हरपाल सिंह सोकही जज की भूमिका में हैं। 

इस दूसरे सीजन में अंकिता, विक्की, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, सुदेश लहरी, निया शर्मा, अली गोनी, रीम शेख, रुबीना दिलैक, और राहुल वैद्य बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं। 'लाफ्टर शेफ 2' का ग्रैंड फिनाले रविवार को कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Ankita Lokhande , Laughter Chef 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD