Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

अरमान मलिक का सॉन्ग 'वाइब उंदी' आउट, मुख्य जोड़ी ने मचाया धमाल

Tollywood, Music, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Armaan Malik, Vibe Undi, Mirai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 26 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 11:49 IST

निर्देशक कार्तिक गट्टामनेनी की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'मिराई' का पहला गाना 'वाइब उंडी' रिलीज कर दिया गया है। गाने में मुख्य जोड़ी के बीच केमिस्ट्री देख प्रशंसक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हो गए हैं।  फिल्म 'मिराई' के मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर गाने का वीडियो शेयर कर लिखा, अब जोश से नाचने के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि 'मिराई' का पहला गाना 'वाइब उंदी' रिलीज हो गया है। 

'मिराई' अब 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'वाइब उंदी' एक टेक्नो-बीट गाना है, जिसमें मुख्य जोड़ी 'तेज सज्जा' और 'रितिका नायक' के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। हाई-एनर्जी सॉन्ग को प्रसिद्ध गायक 'अरमान मलिक' ने गाया है और इसकी धुन गावरा हरि ने बनाई और बोल कृष्णकांत ने लिखे हैं।

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान' से अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता 'तेजा सज्जा' अब फिल्म 'मिराई' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक हाई ऑक्टेन फिल्म है, जिसका निर्माण प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस 'पीपल मीडिया फैक्ट्री' कर रहा है। 

वहीं इसका निर्देशन 'कार्तिक गट्टामनेनी' कर रहे हैं। फिल्म को 'टी.जी.विश्व प्रसाद' और 'कृति प्रसाद' मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में 'मनोज मांचू' खलनायक की भूमिका अदा करते नजर आएंगे। साथ ही इसमें श्रेया सरन, जयराम और जगपति बाबू जैसे बड़े कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे।

निर्देशक कार्तिक गट्टमनेनी न केवल इस फिल्म के डायरेक्टर हैं, बल्कि वह इसके सिनेमेटोग्राफर भी हैं। फिल्म की पटकथा निर्देशक ने खुद लिखी है, जबकि मणिबाबू करनाम ने कहानी और संवाद में योगदान दिया है। फिल्म ‘मिराई’ की भव्य और प्रभावशाली दुनिया का निर्माण निर्देशक श्री नागेन्द्र टांगला ने किया है, जो फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। 

'पीपल मीडिया फैक्ट्री' ने इससे पहले कार्तिकेय 2 और जाट जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। वह अब इस फिल्म के जरिए 'पैन इंडिया' का सफर शुरू करेंगे। फिल्म का टीजर पिछले महीने रिलीज कर दिया गया था। ‘मिराई’ को 5 सितंबर, 2025 को दुनियाभर में आठ भाषाओं में 2डी और 3डी दोनों फॉर्मेट्स में रिलीज किया जाएगा।

 

Tags: Tollywood , Music , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Armaan Malik , Vibe Undi , Mirai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD