Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

कारगिल विजय दिवस: सीएम रेखा गुप्ता ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 'देश की रक्षा में बलिदान देने वाले हमारे सच्चे नायक हैं'

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Kargil Vijay Diwas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 11:42 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों के साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि 26 जुलाई भारतीय सेना के शौर्य, रणनीति और अदम्य साहस की गौरवगाथा का प्रतीक है। 

कारगिल युद्ध के नायकों ने जिस वीरता से दुर्गम पहाड़ियों पर विजय प्राप्त की, वह हर भारतीय के हृदय में अमिट है। मुख्यमंत्री ने यह विचार एबी ब्लॉक स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में व्यक्त किए। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत माता के उन अमर वीरों को कृतज्ञता के साथ याद किया, जिन्होंने 1999 में अदम्य साहस, पराक्रम और देशभक्ति का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि ऐसे शूरवीरों का त्याग राष्ट्र की चेतना में सदा जीवित रहेगा और हम सबके लिए प्रेरणा का स्तंभ बना रहेगा।

उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, योगदान और मार्गदर्शन को भी समाज की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने 'आयुष्मान वय वंदना योजना' की शुरुआत की है। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को गरिमापूर्ण जीवन, समुचित स्वास्थ्य देखभाल और समर्पित सेवाओं के माध्यम से सम्मान देने का एक ठोस प्रयास है। 

सरकार का लक्ष्य है कि बुजुर्गों को इलाज के लिए दर-दर न भटकना पड़े, और वे आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सच्ची राष्ट्रभक्ति तब होती है जब हम अपने गौरवशाली अतीत की विरासत को सहेजें और अपने वर्तमान को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ निभाएं। 

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने भाग लिया।कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर देश के वीर जवानों को नमन किया और कहा कि "कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। 

यह केवल एक भू-भाग की रक्षा नहीं थी, यह भारत के सम्मान, संप्रभुता और संकल्प की रक्षा का संग्राम था। कारगिल में मिली विजय भारत के साहस की भी विजय थी, संयम की भी विजय थी, मर्यादा और मातृभूमि-भक्ति की भी विजय थी। इस पावन दिवस पर हम वीर शहीदों को कृतज्ञता और श्रद्धा के साथ स्मरण करते हैं। 

उनका बलिदान हमें राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को जीवन में उतारने की सतत प्रेरणा देता है। भारत माता की जय।” उन्होंने दूसरे पोस्ट में शालीमार बाग में वरिष्ठ नागरिक कल्याण सोसायटी के बुजुर्गों से हुई वार्ता के संदर्भ में कहा कि आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शालीमार बाग में वरिष्ठ नागरिक कल्याण सोसायटी पहुंची और हमारे सम्माननीय बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया। 

हमारे बुजुर्गों ने अपनी पूरी जिंदगी परिवार, समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दी। आज जब वे जीवन के एक खास पड़ाव पर हैं, तो उन्हें हमारे सहयोग, सम्मान और स्नेह की सबसे अधिक आवश्यकता है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों से प्रेरित होकर हमारी सरकार ने 'आयुष्मान वय वंदना योजना' की शुरुआत की है, ताकि हर बुजुर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित हो सके। कारगिल विजय दिवस पर मां भारती के वीर सपूतों को विनम्र नमन, जिनके साहस और बलिदान ने भारत की रक्षा की अमर गाथा लिखी।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Kargil Vijay Diwas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD