Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सीईटी परीक्षा को लेकर सोनीपत में विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण

चेयरमैन ने स्कूलों में निरीक्षण के दौरान की सभी व्यवस्थाओं की जांच

Himmat Singh, Haryana Admin, Haryana Staff Selection Commission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 26 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 10:46 IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने आज सोनीपत जिले में सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा 2025 की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला परिषद हॉल में बनाए गए स्ट्रोंग रूम, डीएवी स्कूल सेक्टर-15, जीवीएम कॉलेज, जी-3 स्कूल एवं दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, शांति व्यवस्था और रोडवेज द्वारा दी गई निःशुल्क परिवहन सुविधा के बारे में उनकी राय ली। परीक्षार्थियों ने प्रशासन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा प्रबंधों, गोपनीयता, सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्डिंग व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने कहा कि मैंने स्वयं परीक्षार्थियों से बातचीत की है। प्रत्येक परीक्षार्थी परीक्षा को लेकर सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सीईटी की परीक्षा शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है, जिसके लिए परीक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र है। 

उन्होंने कहा कि इस बार बोर्ड द्वारा सोनीपत, झज्जर व रोहतक में भी परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं और जिसे पूरे प्रदेश में संवेदनशील जिलों की संज्ञा दी जाती थी, वहां भी आज पूरी शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित हुई है। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान, एचएसएससी बोर्ड के सदस्य कपिल, डीसीपी नरेन्द्र सिंह और एसडीएम सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Himmat Singh , Haryana Admin , Haryana Staff Selection Commission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD