Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की

 

जन्मदिन स्पेशल : बॉलीवुड के फाइनेस्ट एक्टर्स, पर्सनल लाइफ की भी खूब रही चर्चा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2025

Last updated on: Jul 27, 2025, 08:35 IST

हिंदी सिनेमा में राहुल बोस और विनय पाठक दो ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी शानदार अभिनय क्षमता और अनूठे किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। दोनों अभिनेता अपना जन्मदिन 27 जुलाई को सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन, किसी भी कैरेक्टर को पर्दे पर शिद्दत से निभाने वाले राहुल बोस और विनय पाठक पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।  27 जुलाई 1967 को राहुल बोस का जन्म हुआ। 16 साल की उम्र में एक्टिंग से नाता जुड़ा। एक प्ले में ऐसा किरदार निभाया, जिसने आगे चलकर उनके फाइनेस्ट एक्टर बनने की राह बना दी।

अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो राहुल बोस ने अभी तक शादी नहीं की। जीवन का इतना बड़ा फैसला राहुल बोस ने महज 18 साल की उम्र में कर लिया था, जिस उम्र में युवा अपने करियर और सपनों के बारे में सोचते हैं, उस उम्र में राहुल बोस ने शादी को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया था।ऐसा नहीं है कि उन्हें प्यार पसंद नहीं है। बस उन्होंने सिंगल रहने का फैसला किया। 

बोस ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1988 में फिल्म 'द परफेक्ट मर्डर' से की, लेकिन उन्हें असली पहचान 1994 में 'इंग्लिश अगस्त' से मिली। अभिनेता के लिए यह फिल्म आज भी उनके करियर में मील का पत्थर मानी जाती है। राहुल ने 'मिस्टर एंड मिसेज अय्यर', 'शौर्य', 'चमेली' जैसी फिल्मों में भी अभिनय से समीक्षकों की खूब प्रशंसा बटोरी।

राहुल बोस न केवल एक अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक हैं, बल्कि एक शानदार खिलाड़ी भी हैं। स्कूल के दिनों में उन्होंने क्रिकेट कोचिंग ली और बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल भी जीता। इसके अलावा, राहुल सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।अगर राहुल बोस के समकालीन माने जाने वाले विनय पाठक की बात करें तो वह भी बॉलीवुड में अपनी कलाकारी के दम पर पैर जमाने में सफल हुए। 

टीवी शो के साथ ही साथ फिल्मों में अलग-अलग शैली के किरदारों में दर्शकों ने उन्हें पसंद किया। उन्होंने करियर की शुरुआत टीवी शो 'हिप हिप हुर्रे' (1998) से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 2006 में 'खोसला का घोसला' और 'भेजा फ्राय' जैसी फिल्मों से मिली।उनकी कॉमिक टाइमिंग और स्वाभाविक अभिनय ने दर्शकों को खूब हंसाया। 'खोसला का घोसला' में उनके किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इसके बाद 'रब ने बना दी जोड़ी' में बलविंदर 'बॉबी' खोसला जैसे किरदारों ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाया।

वह स्टैंड-अप कॉमेडी और थिएटर में भी सक्रिय रहे हैं। उनके नाटक 'व्हाइट लिली एंड नाइट राइडर' को खूब सराहना मिली। विनय का हास्य स्वाभाविक और सहज है, लेकिन वे गंभीर किरदारों में भी उतनी ही गहराई लाते हैं। विनय पाठक की खासियत उनकी सादगी और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता है। उनकी कॉमेडी में एक आम आदमी की झलक दिखती है, जो दर्शकों को तुरंत पसंद आती है।

विनय पाठक सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहते हैं, लेकिन उनके प्रशंसक उनके हर नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। राहुल बोस और विनय पाठक, दोनों ही हिंदी सिनेमा के वो रत्न हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न केवल मनोरंजन किया, बल्कि सिनेमा को नई दिशा भी दी।

 

Tags: Special News , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD