Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

माता चिंतपूर्णी मेला - लंगरों को 100 प्रतिशत नो प्लास्टिक मिशन के साथ मैदान में उतरा जिला प्रशासनः आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने प्रेस क्रांफ्रेस कर प्रशासन की व्यवस्थाओं के बारे में दी जानकारी

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 Jul 2025

Last updated on: Jul 26, 2025, 15:57 IST

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि जिला प्रशासन व रेडक्रास सोसायटी की ओर से “चढ़दा सूरज” पहल के तहत इस बार माता चिंतपूर्णी के मेले को लेकर होशियारपुर सीमा में लगने वाले लंगरों को सिंगल यूज प्लास्टिक से 100 प्रतिशत मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। वे आज ज़िला प्रबंधकीय परिसर में एक विशेष प्रेस कांफ्रेंस का संबोधित कर रहे थे। 

इस अवसर पर उन्होंने 100 नो प्लास्टिक मिशन को लेकर मीडिया के माध्मय से लोगों को जागरूक करने और जनसहयोग की अपील भी की। डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि इस पहल को अमलीजामा पहानाने के लिए होशियारपुर की 20 से ज्यादा एन.जी.ओज आगे आई हैं, जिनके 150 वालंटियर्स के अलावा सिविल डिफेंस के 150 वालंटियर कुल मिलाकर 300 से ज्यादा वालंटियर्स को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

उनको शिफ्टों के हिसाब से आदमवाल से लेकर होशियापुर सीमा तक लगे लंगरों में नियुक्त किया गया है। यह वालंटियर इस दौरान स्टॉल्स और लंगर पंडालों की नियमित सफाई की निगरानी, 100 प्रतिशत प्लास्टिक-मुक्त पंडाल सुनिश्चित करने, श्रद्धालुओं को नो-प्लास्टिक नीति के प्रति जागरूक करने, कचरा प्रबंधन में सहायता करने और 10 दिनों तक सर्वश्रेष्ठ स्टॉल्स की नियमित रिपोर्टिंग करेंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल माहौल देना है, बल्कि यह एक मिसाल के तौर पर अन्य धार्मिक मेलों और आयोजनों को भी दिशा देने वाला कदम है। उन्होंने मीडिया से इस सकारात्मक मुहिम को व्यापक कवरेज देने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे अच्छा प्लास्टिक मुक्त लंगर या स्टॉल, जो स्वच्छता और पर्यावरण दिशा-निर्देशों का पालन करेगा, उसे भी पुरस्कार मिलेगा। श्रेष्ठ वालंटियर, जो अपनी सेवा के माध्यम से उदाहरण प्रस्तुत करेगा, को भी सम्मानित किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। मेले में कपड़े के थैलों के वितरण केंद्र, पीने के पानी की व्यवस्था, अतिरिक्त कूड़ेदान और सफाई टीमों की तैनाती की गई है। 

उन्होंने बताया कि इस बार नगर निगम, प्रदूषण कंट्रोल विभाग, ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से जिला प्रशासन की ओऱ से 5 लाख रुपए तक पर्यावरण अनुकूलित प्लेट, चम्मच आदि उन लंगर सोसायटियों को उपलब्ध करवाए जाएंगे जो अंजाने में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने सभी लंगर सोसायटियों से अपील करते हुए कहा कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें।

 डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह केवल प्रशासन की नहीं, हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे कपड़े या जूट के थैले और पानी की बोतल साथ लाएं। दुकानदार ईको फ्रैंडिली पैकेजिंग अपनाएं और सेवादार श्रद्धालुओं की सहायता करें। 

उन्होंने कहा कि “चढ़दा सूरज” सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और हरा भविष्य देने की शुरुआत है। इस लिए हम माता को केवल अरदास ही नहीं, एक स्वच्छ और प्रदूषण रहित वातावरण भी अर्पित करें। यह मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पर्यावरण क्रांति की मशाल बने।

आशिका जैन ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए रिलायंस इंडस्ट्री के साथ कंट्रोल रुम बनाया गया है और कोई भी श्रद्धालु किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में कंट्रोल रुम के नंबर 01882- 292570 पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें व बसों की छतों पर चढ़ कर यात्रा करने से भी गुरेज करें। 

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से ट्रैफिक नियंत्रण, सुरक्षा, सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष प्रबंध किया गया है। इस मौके पर सचिव रेडक्रास सोसायटी मंगेश सूद, संयुक्त सचिव आदित्य राणा, रेडक्रास सोसायटी के सदस्य, एन.जी.ओज व वालंटियर्स भी मौजूद थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD