Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा की बात करते हैं, जमीनी हकीकत नहीं देखते : जयराम ठाकुर

हम स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सरकार को आगाह करते रहे लेकिन सरकार सोई रही

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Nirmala Sitharaman, Anurag Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Jul 2025

Last updated on: Jul 26, 2025, 15:21 IST

शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार जब भी बात करती है तो फिर हवा–हवाई बात करती है। सदन से लेकर सड़क और अखबारों में हर दिन हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधा विश्व स्तरीय बनाने का दावा मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टोली करती है लेकिन आए दिन सरकार की नाकामी की वजह से प्रदेश के लोगों को अस्पतालों में कष्ट उठाना पड़ता है। 

कई बार लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। सरकार हर बार इधर-उधर की बात करके अपना पल्ला झाड़ लेती है और फिर से विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का राग अलापती है। सबसे हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत उनकी सरकार यह स्वीकार ही नहीं करती है कि व्यवस्था में कुछ खामी है और उसमें सुधार की गुंजाइश है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार सुख की सरकार, व्यवस्था परिवर्तन और विश्व स्तरीय सुविधा नाम के तीन झूठ के सहारे समय काट रही है। सरकार का ढाई साल इन्हीं झूठों के सहारे कट गया लेकिन आगे का समय बहुत मुश्किल है। इस तरीके से लोगों के जीवन को खतरे में छोड़कर झूठ के सहारे सरकार चलाने का हथकंडा बंद करना होगा और लोगों के जीवन की बेहतरी, सुख–सुविधा के लिए सरकार को गंभीरता और ईमानदारी से प्रयास करने होंगे। 

प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था  'क्रिटिकल लेवल’ पर पहुंच गई है। इसके बारे में हमने सरकार को बार-बार आगाह किया, चेतावनी दी, सुधार करने का आग्रह किया लेकिन किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इसका सिर्फ एक कारण है कि सरकार को लगता है वह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करके विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर अपना समय निकाल लेगी। 

अभी भी वक्त है सरकार अपने झूठ के बजाय सच का सामना करे, लोगों की समस्याओं को सुने, समझे और उनका निराकरण करे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश इस समय आपदा से गुजर रहा है। लोग प्रकृति की मार झेल रहे हैं। ऐसे वक्त में सरकार आपदा ग्रस्त लोगों का ख्याल रखती है, उनकी मदद करती है। 

लेकिन वर्तमान में सरकार आपदा ग्रस्त लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय अपने मन, वाणी और कर्म से किसी न किसी तरह दुःख दे रही है।

केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले नेता प्रतिपक्ष हिमाचल के हालात बताकर मांगी भरपूर मदद

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के सभी सांसदों एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के विधायकों के साथ आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश को आपदा से हुए नुकसान से अवगत कराया और आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास के लिए के लिए अधिक से अधिक वित्तीय सहयोग का आग्रह किया। 

जयराम ठाकुर द्वारा सौंपे गए दस्तावेज में आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश में नष्ट हुई निजी एवं सरकारी संपत्तियों के नुकसान का ब्यौरा था। जयराम ठाकुर ने बताया कि आपदा की वजह से जिला मंडी का सराज, नाचन, करसोग और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र तथा चंबा के कई क्षेत्र बुरी तरीके से प्रभावित हुए हैं। 

इसमें 1200 करोड रुपए से अधिक की धन हानि और लगभग 50 से ज्यादा जनहानि हुई है। 42 लोग तो 30 जून की आपदा में ही काल कवलित हुए हैं। 700 से ज्यादा घर आपदा की वजह से पूर्णतया नष्ट हो गए हैं। 1000 से ज्यादा घर आंशिक रूप से नष्ट हुए हैं लेकिन वह रहने लायक नहीं है। 1000 से ज्यादा पशु शाला और 1000 से ज्यादा पशुधन भी आपदा की से नष्ट हुए हैं। 

इसके साथ ही लोगों के खेती- बागवानी की जमीन, फसलें आदि नष्ट हुई हैं। जिससे उनके आजीविका का सहारा भी छीन गया है। इसलिए आपदा प्रवाहित लोगों के भारी सहयोग की आवश्यकताहै। वित्त मंत्री ने हिमाचल प्रदेश की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। 

गौरतलब है कि जयराम ठाकुर बीते कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उक्त जनप्रतिनिधियों और प्रदेश अध्यक्ष के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं जल संसाधन मंत्री सीआर पाटील से भी मुलाकात करके हिमाचल के लिए ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने का निवेदन कर चुके हैं।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Nirmala Sitharaman , Anurag Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD