Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मार्च 2026 तक दिल्ली में खुलेंगे 1,100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Pankaj Kumar Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jul 2025

Last updated on: Jul 25, 2025, 17:42 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार मार्च 2026 तक 1,100 से अधिक ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ शुरू करने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 93 लाख से अधिक नागरिकों को हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने 34 नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ के उद्घाटन के मौके पर कहा, “दिल्ली को लगातार एक आशीर्वाद मिल रहा है, वह है आयुष्मान भवः। स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रही निरंतर वृद्धि दिल्ली को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।”

उन्होंने कहा, “हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना और पूरे सिस्टम का डिजिटलीकरण करना हमारा लक्ष्य है।” मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 93 लाख से ज्यादा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड जारी किए गए हैं, जिससे लोग अपनी स्वास्थ्य जानकारियों को डिजिटल रूप से डॉक्टरों व अस्पतालों के साथ साझा कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत हो चुके हैं और 2,000 से अधिक लोगों ने इसका लाभ भी उठाया है। वहीं, प्रधानमंत्री वया वंदना योजना के तहत लगभग 3 लाख कार्ड जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री गुप्ता ने दिल्ली को "स्वस्थ शहर" बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया, जिनके समर्थन से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार संभव हो सका है।

स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सरकार ने अब तक 150 डायलिसिस केंद्र शुरू किए हैं और आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि एमआरआई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं और स्वास्थ्य क्षेत्र में खाली पदों को भरा जाएगा।

उन्होंने कहा, “हम प्रधानमंत्री द्वारा दिल्लीवासियों से किए गए स्वास्थ्य क्षेत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिसमें दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य अधोसंरचना शामिल है।”पहले की आप सरकार पर निशाना साधते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि पिछली सरकार ने दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को बिगाड़ा, जिसे सुधारने के लिए वर्तमान सरकार कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने बताया कि अगस्त के अंत तक 75 और आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Pankaj Kumar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD