Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नेशनल सैंपल सर्वे की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय जालंधर ने लोगों को किया जागरूक

Rail Coach Factory Kapurthala, National Sample Survey, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 24 Jul 2025

Last updated on: Jul 24, 2025, 15:31 IST

भारत के साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नेशनल सैंपल सर्वे की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, जालंधर ने वीरवार को रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में एनएसएस बूथ लगाया । 

इस एनएसएस बूथ में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, जालंधर के अधिकारियों ने एनएसएस द्वारा किए जा रहे कार्यों और सर्वेक्षणों को दर्शाने वाले पैम्फलेट, जो कि "एनएसएस – एक गौरवशाली अतीत से विकसित भारत के लिए एक आशाजनक भविष्य" थीम पर आधारित थे, को वितरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में श्री अरुण कुमार, सहायक निदेशक, श्री उमेश कुमार लिम्बू, श्री बलराम सिंह एवं श्रीमति मनीषा, श्री राहुल शर्मा, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी तथा सर्वश्री/श्रीमती बलविंदर कौर, सोनिका अत्री, रविंदर, चेतन कुमार और सतनाम सिंह, सर्वेक्षण प्रगणक आदि शामिल थे।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), जो सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत आता है, वर्ष 1950 से राष्ट्र की सेवा में कार्यरत है। एनएसएस अक्टूबर 2024 से सितंबर 2025 तक अपने 75 साल की यात्रा का जश्न मना रहा है। एनएसएस ने देशव्यापी बड़े पैमाने पर प्रतिदर्श सर्वेक्षणों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक-आर्थिक मानकों पर एक मजबूत डाटाबेस विकसित कर रहा है, जिससे केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारों को विकास योजना और नीति निर्माण में मदद मिली है।

एनएसएस की यात्रा वर्ष 1950 में योजना मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) की स्थापना के साथ शुरू हुई । पहला एनएसएस सर्वेक्षण अक्टूबर 1950 से मार्च 1951 तक आयोजित किया गया था, जिसमें घरेलू, कृषि और पशुधन, घरेलू उधोग, शिल्प और व्यापार, सेवाओं और वित्तीय संचालन और घरेलू उपभोक्ता व्यय के सामान्य विवरण सहित अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया था | इन 75 वर्षों के दौरान एनएसएस ने कई महत्वपूर्ण सर्वेक्षण किए हैं, जो भारत में योजना और नीति निर्णयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहे हैं।

 

Tags: Rail Coach Factory Kapurthala , National Sample Survey , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD