Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

रश्मिका ने 'डियर डायरी' परफ्यूम लॉन्च को बताया 'प्यार और जादू का संगम'

Rashmika Mandanna, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jul 2025

Last updated on: Jul 24, 2025, 12:05 IST

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपना परफ्यूम ब्रांड 'डियर डायरी' लॉन्च कर दिया है। जिसको लेकर उन्होंने बताया, कि वह इसको लंबे समय से लॉन्च करने के बारे में सोच रही थी। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने बताया कि वह लंबे समय से अपना परफ्यूम ब्रांड लॉन्च करना चाहती थी, क्योंकि परफ्यूम हमेशा- से ही उनके दिल के करीब रहा है। 

इसी को लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने परफ्यूम को लिए नजर आ रही हैं। पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा,"सच कहूं तो इसे लॉन्च करने का विचार मेरे मन में काफी लंबे समय से था। परफ्यूम हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है।

छोटी-छोटी यादें ताजा करने वाली ये बोतलें, जिसे हम साथ लेकर चलते हैं, यह हमारे जीवन में कई निशान छोड़ जाते हैं।" अपने परफ्यूम ब्रांड 'डियर डायरी' को मार्केट में लाने के पीछे पूरी कहानी बताते हुए रश्मिका ने लिखा, "एक छोटी सी सोच से लेकर ढेरों मीटिंग्स, कई मूडबोर्ड और बहुत सारे खूशबूदार परफ्यूम की टेस्टिंग, लंबी बातचीत तक, इसकी हर छोटी-छोटी बातें मायने रखती, हर कदम खास है।

रश्मिका ने बताया कि इतनी मेहनत के बाद, उन्हें तीन परफ्यूम मिले, जिनके बारे में उन्हें लगा कि ये परफ्यूम उन्हें ब्रांड में रखना चाहिए। जिसकी खूशबू लोगों को पसंद आएगी। अभिनेत्री ने इससे पहले अपने फ्रेगरेंस ब्रांड के लॉन्च की घोषणा की थी। 

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने लिखा कि परफ्यूम ब्रांड 'डियर डायरी' मेरे निजी जीवन के अनुभवों और विचारों से प्रेरित है। अभिनेत्री ने बताया, "मेरे लिए, खुशबू का मतलब यादें हैं। मुझे बहुत सी बातें याद नहीं रहती, या शायद कुछ चुनिंदा बातें ही याद रहती हैं, लेकिन परफ्यूम उन खास पलों को फिर से ताजा कर देता है, जिन्हें मैं शायद भूल जाती हूं। 

इसी तरह से मैं उन लोगों, जगहों और अनुभवों को याद रखती हूं, जिनकी वजह से मैं आज कुछ भी बन पाई हूं।" उन्होंने आगे कहा कि 'डियर डायरी' के जरिए वह सभी को अपनी कहानियों में साथ ले जाने का एक तरीका देना चाहती हैं।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD