Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

ट्रेंट बोल्ट : स्विंग का महारथी और रफ्तार का सौदागर, जिसने वर्ल्ड कप में रच दिया था इतिहास

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Trent Boult
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jul 2025

Last updated on: Jul 22, 2025, 13:51 IST

ट्रेंट बोल्ट को क्रिकेट जगत में बाएं हाथ के शानदार गेंदबाज के तौर पर जाना जाता है जिसके पास रफ्तार के साथ-साथ स्विंग भी है। बोल्ट ने कीवी टीम में रिचर्ड हेडली, शेन बॉन्ड जैसे गेंदबाजों की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया। हालांकि उनका स्टाइल अलग रहा। 

बोल्ट ने टिम साउदी के साथ लंबे समय तक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बॉलिंग अटैक की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाया। 22 जुलाई 1989 को रोटोरुआ में जन्मे बोल्ट महज 17 साल की उम्र में देश में सेकेंडरी स्कूल के सबसे तेज गेंदबाज थे। अगले ही साल उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की ओर से खेलने का मौका मिल गया। 

हालांकि, साल 2009 में ट्रेंट बोल्ट को पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ, जिसके चलते उन्हें दो साल क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। इस दौरान ट्रेंट बोल्ट ने स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर फोकस किया और साल 2011 में उन्हें सीनियर टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला। 

बोल्ट ने साल 2012 में वनडे, जबकि साल 2013 में टी20 क्रिकेट में भी डेब्यू कर लिया। बोल्ट की 140 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा की गति और मारक स्विंग ने बल्लेबाजों में दहशत पैदा कर दी। वह तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के अहम खिलाड़ी बन चुके थे। 

बोल्ट ने समय के साथ रेड के साथ-साथ सफेद गेंद क्रिकेट में भी अपनी स्विंग गेंदबाजी की कला को स्थापित किया। वनडे वर्ल्ड कप-2015 में ट्रेंट बोल्ट के नाम नौ मुकाबलों में 22 विकेट रहे। वह सर्वाधिक विकेट लेने वालों में मिचेल स्टार्क के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर थे। 

इसी वर्ल्ड कप उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 27 रन देकर पांच विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला एक विकेट से जीता था। वनडे वर्ल्ड कप में ट्रेंट बोल्ट के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो आसानी से टूट नहीं सकता। बोल्ट वनडे वर्ल्ड कप में 50 विकेट हासिल करने वाले पहले कीवी गेंदबाज हैं।

दुनिया की विभिन्न क्रिकेट लीग में भी छाने वाले ट्रेंट बोल्ट ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को देखें, तो उन्होंने 78 टेस्ट मुकाबलों में 27.49 की औसत के साथ 317 विकेट अपने नाम किए। 

वहीं, 114 वनडे मुकाबलों में बोल्ट ने 24.38 की औसत के साथ 211 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की ओर से 61 टी20 मुकाबले खेलते हुए बोल्ट ने 21.43 की औसत के साथ 83 शिकार किए हैं। ट्रेंट बोल्ट के आईपीएल करियर को देखें, तो उन्होंने साल 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इस लीग में डेब्यू किया।

उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दो सीजन खेले, जिसके बाद साल 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, इस सीजन वह सिर्फ छह ही मुकाबले खेल सके। आईपीएल-2018 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेंट बोल्ट को अपने साथ जोड़ा, जिसमें उन्होंने 14 मैचों में 18 विकेट झटके। 

सीजन 2019 में टीम ने उन्हें रिटेन किया, लेकिन इस बार बोल्ट सिर्फ पांच ही मैच खेल सके। साल 2020 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद बोल्ट का प्रदर्शन जबरदस्त रहा। उन्होंने इस सीजन 15 मुकाबलों में 25 विकेट अपने नाम किए और मुंबई इंडियंस को खिताब जिताने में अहम रोल निभाया।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट झटके, जिसके चलते उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब से भी नवाजा गया था। ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल करियर में कुल 120 मुकाबले खेले हैं, जिसमें बाएं हाथ का यह गेंदबाज 143 विकेट अपने नाम कर चुका है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Trent Boult

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD