Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकार की आज राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक हुई

केंद्रीय मंत्रियों सहित 40 दलों के 54 नेताओं ने भाग लिया

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, Arjun Ram Meghwal, Ministry of Law and Justice, Dr Loganathan Murugan, Dr L Murugan, Kiren Rijiju, Union Minister of Law and Justice
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 16:42 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन व उर्वरक मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली के संसद भवन परिसर में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस सम्मेलन का आयोजन संसद के आगामी मानसून सत्र, 2025 से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए किया गया। यह बैठक केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू द्वारा बुलाई गई थी। 

बैठक में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री व सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन भी उपस्थित थे। बैठक में मंत्रियों सहित 40 राजनीतिक दलों के 54 नेताओं ने भाग लिया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने सबसे पहले प्रारंभिक टिप्पणी की और बैठक में उपस्थित सभी नेताओं का अभिनन्दन किया। इसके बाद, संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने नेताओं को सूचित किया कि संसद का मानसून सत्र, 2025, 21 जुलाई, 2025 सोमवार को शुरू होगा और सरकारी कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन, सत्र बृहस्पतिवार, 21 अगस्त, 2025 को समाप्त हो सकता है। 

इस अवधि के दौरान, दोनों सदन मंगलवार, 12 अगस्त, 2025 को स्थगित होकर सोमवार, 18 अगस्त, 2025 को फिर से समवेत होंगे ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जा सके। इस सत्र में 32 दिनों की अवधि में कुल 21 बैठकें होंगी। श्री रिजिजू ने आगे बताया कि इस सत्र के दौरान उठाए जाने वाले विधायी और अन्य कार्यों के लिए अस्थायी रूप से 17 विषयों की पहचान की गई है।

संसदीय कार्य मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार दोनों सदनों के नियमों के अनुसार, दोनों सदनों में किसी भी अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान उनके द्वारा उठाए जाने वाले संभावित विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए और सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

अंतिम भाग में, श्री नड्डा ने समापन भाषण दिया और बैठक में उपस्थित होने, अपने विचार व्यक्त करने तथा सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी के लिए सभी नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि संसदीय कार्य मंत्रालय ने सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर ध्यान दिया है और नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुसार सक्षम प्राधिकारियों द्वारा उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मानसून सत्र, 2025 के दौरान उठाए जाने वाले संभावित विधेयकों की सूची

I – विधायी कार्य

लदान बिल विधेयक, 2024

समुद्री माल परिवहन विधेयक, 2024

तटीय नौवहन विधेयक, 2024

गोवा राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन विधेयक, 2024

व्यापारी नौवहन विधेयक, 2024

भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025

आयकर विधेयक, 2025

मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 - एक अध्यादेश का स्थान लेने के लिए

जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2025

भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2025

कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2025

भू-विरासत स्थल एवं भू-अवशेष (संरक्षण एवं रखरखाव) विधेयक, 2025

खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक,  2025

राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक, 2025

II – वित्तीय कार्य

वर्ष 2025-26 के लिए अनुदान मांगों (मणिपुर) पर चर्चा एवं मतदान तथा संबंधित विनियोग विधेयक का पुरःस्थापन, विचार एवं पारित/वापस।

III – अन्य कार्य

भारत के संविधान के अनुच्छेद 356(1) के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा 13 फरवरी, 2025 को जारी उद्घोषणा के माध्यम से मणिपुर राज्य के संबंध में लगाए गए राष्ट्रपति शासन के विस्तार के अनुमोदन हेतु प्रस्ताव भी है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , Arjun Ram Meghwal , Ministry of Law and Justice , Dr Loganathan Murugan , Dr L Murugan , Kiren Rijiju , Union Minister of Law and Justice

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD