Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

रवि दुबे ने ‘रामायण’ के सेट से शेयर की तस्वीर, साथ में दिखे रणबीर

Ranbir Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ravi Dubey, Nitesh Tiwari, Ramayana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jul 2025

Last updated on: Jul 18, 2025, 18:17 IST

अभिनेता और निर्माता रवि दुबे ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के सेट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह निर्देशक नितेश तिवारी और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। रवि 'रामायण' में भगवान श्रीराम के भाई लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रणबीर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। 

रवि ने रणबीर और नितेश को शानदार बताते हुए अपनी खुशी और उत्साह जाहिर किया। रवि ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “धैर्य धनी है, महागुनी है, विश्व विजय है राम।” इसका अर्थ है कि धैर्य धनवान है, सर्वोत्तम गुणों से युक्त है, और भगवान राम विश्व के विजेता हैं। 

उन्होंने आगे लिखा, “दिग्गजों की संगति में नितेश तिवारी सर और रणबीर कपूर भाई के साथ।” 3 जुलाई को फिल्म के निर्माताओं ने ‘रामायण’ का पहला लुक जारी किया था। इस फिल्म में शानदार सीजीआई (कंप्यूटर जनरेटेड इमेजरी) का उपयोग किया गया है, जिसे प्राइम फोकस और ऑस्कर विजेता डीएनईजी ने तैयार किया है। 

डीएनईजी को ‘ड्यून’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स का ऑस्कर मिल चुका है। ‘रामायण’ में कई बड़े सितारे नजर आएंगे। रणबीर कपूर भगवान राम, 'केजीएफ' स्टार यश रावण और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं। सनी देओल हनुमान, अमिताभ बच्चन जटायु और लारा दत्ता कैकयी के किरदार में दिखेंगी। 

फिल्म का संगीत हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमर और भारत के एआर रहमान मिलकर तैयार कर रहे हैं। यह फिल्म दो हिस्सों में बन रही है, जिसका सेट भव्य है। फिल्म के एक्शन सीन्स को हॉलीवुड के टॉप स्टंट निर्देशक टेरी नोटरी (‘एवेंजर्स’, ‘प्लैनेट ऑफ द एप्स’) और गाय नॉरिस (‘मैड मैक्स: फ्यूरी रोड’, ‘फ्यूरियोसा’) ने कोरियोग्राफ किया है। ‘रामायण’ को आईमैक्स फॉर्मेट में फिल्माया जा रहा है। इसका पहला हिस्सा दिवाली 2026 में और दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

 

Tags: Ranbir Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ravi Dubey , Nitesh Tiwari , Ramayana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD