Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जॉर्ज कुरियन ने केरल के आईआईआईटी कोट्टायम में पीएम विकास योजना के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण और महिला उद्यमिता विकास परियोजना शुरू की

अल्पसंख्यक समुदायों के 450 उम्मीदवारों के प्रशिक्षण के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और आईआईआईटी, कोट्टायम के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

George Kurian, Bharatiya Janata Party, BJP, Pradhan Mantri Virasat Ka Samvardhan, PMVIKAS, Indian Institute of Information Technology, IIIT, IIIT Kottayam, Kerala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केरल , 17 Jul 2025

Last updated on: Jul 18, 2025, 14:04 IST

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने आज भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), कोट्टायम में प्रधानमंत्री विरासत संवर्धन (पीएम विकास) योजना के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण और महिला उद्यमिता विकास परियोजना आरंभ की। 

पीएम विकास अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की एक कौशल पहल है जो देश भर के अल्पसंख्यक और कारीगरों को कौशल, उद्यमिता और नेतृत्व प्रशिक्षण आवश्यकताओं पर केंद्रित है। कौशल प्रशिक्षण शुभारंभ समारोह में अल्पसंख्यक कार्य सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार, आईआईआईटी कोट्टायम के निदेशक प्रोफेसर डॉ. प्रसाद कृष्ण, अल्पसंख्यक मंत्रालय और आईआईआईटी कोट्टायम के अधिकारी, संकाय सदस्य, विद्यार्थी और पीएम विकास योजना के आकांक्षी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में आईआईआईटी कोट्टायम में अल्पसंख्यक समुदायों के 450 उम्मीदवारों के प्रशिक्षण के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और आईआईआईटी, कोट्टायम के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत 150 युवाओं को इंटरनेट ऑफ थिंग्स और 300 महिला प्रशिक्षुओं को नेतृत्व एवं उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

प्रशिक्षण व्यय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय वहन करेगा, जबकि आईआईआईटी कोट्टायम परियोजना का कार्यान्वयन संचालित करेगा। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को वजीफा (वृत्ति) दिया जाएगा और उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए सहायता दी जाएगी।

श्री जॉर्ज कुरियन ने अपने संबोधन में कौशल और उद्यमिता विकास द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में पीएम विकास योजना के लाभों का उल्लेख किया, जिससे रोज़गार क्षमता बढ़ने के साथ ही उद्यमों को भी लाभ मिला है। कार्यक्रम के दौरान श्री कुरियन ने विद्यार्थियों की आकांक्षाओं को बेहतर तरीके से समझने के लिए उनसे बातचीत भी की। 

आईआईआईटी कोट्टायम प्रौद्योगिकी, नवाचार और व्यवसाय को विकसित और बढ़ाने में मदद करने से संबंधित राष्ट्रीय महत्व का प्रसिद्ध संस्थान है। परियोजना के इस संस्थान में कार्यान्वयन से केरल में अल्पसंख्यक समुदायों के बीच क्षमता निर्माण और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा।

 

Tags: George Kurian , Bharatiya Janata Party , BJP , Pradhan Mantri Virasat Ka Samvardhan , PMVIKAS , Indian Institute of Information Technology , IIIT , IIIT Kottayam , Kerala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD