Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

द्रौपदी मुर्मु ने आदिकवि सरला दास की जयंती समारोह में भाग लिया और कलिंग रत्न पुरस्कार 2024 प्रदान किया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, Mohan Charan Majhi, Chief Minister of Odisha, Adikabi Sarala Das, Kalinga Ratna Award 2024, Cuttack, Odisha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कटक , 15 Jul 2025

Last updated on: Jul 16, 2025, 14:49 IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (15 जुलाई, 2025) ओडिशा के कटक में आदिकवि सरला दास की जयंती समारोह में भाग लिया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को कलिंग रत्न पुरस्कार-2024 प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने आदिकवि सरला दास को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

उन्होंने कहा कि आदिकवि सरला दास ने महाभारत लिखकर भारतीय साहित्य को समृद्ध किया। उन्होंने महान कवि की जयंती मनाने और विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ‘सरला साहित्य संसद’ की प्रशंसा की। राष्ट्रपति ने श्री धर्मेंद्र प्रधान को कलिंग रत्न पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी। 

उन्होंने श्री बिजय नाइक को भी बधाई दी, जिन्हें साहित्यिक पुरस्कार 'सरला सम्मान' प्रदान किया गया। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी विविधता इंद्रधनुष की तरह है। हमारी एकता सदियों से बहुत मजबूत रही है। हमारी भाषाएं अनेक हैं, लेकिन भावनाएं एक हैं। 

विश्व इस बात से आश्चर्यचकित है कि भारत इतनी सारी भाषाओं और धर्मों के बावजूद किस प्रकार एकजुट और एकीकृत बना हुआ है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय भाषाओं ने भारतीय शैक्षिक परंपरा को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

यह प्रसन्नता की बात है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में मदद कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमें मातृभाषा के अलावा अन्य भाषाएं भी सीखनी चाहिए।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , Mohan Charan Majhi , Chief Minister of Odisha , Adikabi Sarala Das , Kalinga Ratna Award 2024 , Cuttack , Odisha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD