Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की चालू वित वर्ष की प्रथम त्रैमासिक बैठक संपन्न

Kiran Bhadana, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Lahaul Spiti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 15 Jul 2025

Last updated on: Jul 16, 2025, 13:54 IST

जिला मुख्यालय केलांग स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की वर्ष 2025-26 की प्रथम त्रैमासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल-स्पीति एवं जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की अध्यक्षा किरण भड़ाना ने की।

बैठक के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बच्चों के संरक्षण एवं देखभाल एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बच्चों के संरक्षण, कल्याण और पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली तथा इकाई द्वारा चिल्ड्रन हेल्पलाइन (1098) पर प्राप्त शिकायतों एवं उन पर की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की। 

उन्होंने चिल्ड्रन हेल्पलाइन की भूमिका की सराहना करते हुए शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निपटारे पर बल दिया। उन्होंने मडग्रंा पंचायत में चल रहे बाल सुरक्षा गृह के निर्माण सबंधी प्रकिया में हुई प्रगति के बारे में भी जानकारी ली और निर्देश दिए कि इसके निर्माण के लिए भूमि संबधी प्रकिया में तेजी लाई जाए।

बैठक में जिला बाल संरक्षण अधिकारी डा.हीरा नन्द ने बताया कि जिला में मुख्य मंत्री सुखआश्रय योजना के तहत 18 से 27 वर्ष की आयुवर्ग के पात्र 22 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है जिन्हे प्रतिमाह समाजिक सुरक्षा हेतु 4 हजार रूपये की राशी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि मिशन वात्सल्य योजना के तहत जिला में 42 अनाथ व वेसहारा बच्चों को प्रतिमाह 4 हजार रूपये की स्पांसरशिप प्रदान की जा रही है।

उपायुक्त ने बाल विकास परियाजना कल्याण अधिकारी केलांग को निर्देश दिए कि जिला में एक माडल आगनवाड़ी केन्द्र का निर्माण किया जाए। उन्होंने सीमा सड़क संगठन के अधिकारी को जिला की विभिन्न घाटीयों में निर्माण कार्यो में लगे मजदूरों के बच्चों की संख्या की आयुवर्ग सहित पूर्ण जानकारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी, शिक्षा, स्वस्थ्य विभाग को साझा करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को शिक्षा व स्वस्थ्य और सर्वागीण विकास हेतू उचित कार्यवाही अमल में लाई जा सके।

बैठक में कार्यवाहक सहायक आयुक्त कल्याणी गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक रशमी शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रोशन लाल, खंड विकास अधिकारी विवेक गुलेरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय डोगरा, बाल विकास परियाजना कल्याण अधिकारी खुशविंद्र ठाकुर, सहायक अभियंता सिविल सीमा सड़क संग्ठन रविंद्र कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्षा शशी किरण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kiran Bhadana , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Lahaul Spiti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD