Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

माल और परिवहन विभाग से जुड़ी सेवाएं सेवा केंद्रों और डोरस्टेप सर्विस डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध : डॉ. प्रीति यादव

पटियाला निवासियों को 440 सेवाएं घर पर मिल रही हैं : डिप्टी कमिश्नर

Preeti Yadav, Dr Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 14 Jul 2025

Last updated on: Jul 15, 2025, 13:42 IST

पंजाब सरकार द्वारा नागरिकों को दी जा रही 440 प्रशासनिक सेवाएं अब सेवा केंद्रों के साथ-साथ "डोर स्टेप सर्विस डिलीवरी" के जरिए घर पर भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि ऑनलाइन फर्द से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक की सुविधाएं अब लोगों को उनके द्वार पर ही प्रदान की जा रही हैं।

आईटी मैनेजर रोबिन सिंह के साथ बैठक के दौरान डॉ. यादव ने बताया कि पटियाला निवासी 1076 नंबर पर कॉल करके 26 विभागों की 440 सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि माल विभाग की सेवाएं जैसे विरासत, रजिस्ट्री इंतकाल, जमाबंदी में सुधार, रपट दर्ज, फर्द डाउनलोड, और स्क्रिप्शन रिक्वेस्ट आदि के लिए अब लोगों को तहसील कार्यालय या पटवारी के पास जाने की जरूरत नहीं है। 

इन सभी 34 सेवाओं का लाभ जिले के 42 नजदीकी सेवा केंद्रों या फिर डोर स्टेप डिलीवरी के जरिए घर बैठे भी लिया जा सकता है। डॉ. यादव ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाओं में लर्नर लाइसेंस हेतु आवेदन, पता और नाम परिवर्तन, डुप्लीकेट लर्नर लाइसेंस, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, नवीनीकरण (बिना टेस्ट), ट्रांसफर, जन्म तिथि परिवर्तन, लाइसेंस विवरण प्राप्त करना, वाहन श्रेणी हटवाना, पब्लिक सर्विस व्हीकल बैज प्राप्त करना, कंडक्टर लाइसेंस नवीनीकरण, और वैधता अवधि बढ़ाना आदि सेवाएं शामिल हैं।

इसी प्रकार, आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) से जुड़ी सेवाएं जैसे डुप्लीकेट आरसी के लिए आवेदन, एनओसी हेतु आवेदन, पता बदलना, फीस भुगतान द्वारा विवरण देखना, मालिकाना हक स्थानांतरण (नॉन-ट्रांसपोर्ट), जीवनभर टैक्स भुगतान, हाइर परचेज एग्रीमेंट एंडोर्समेंट, मोबाइल नंबर अपडेट, फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त करना, और वाणिज्यिक वाहनों के लिए फिटनेस प्रमाणपत्र आदि सुविधाएं भी घर बैठे उपलब्ध हैं। डॉ. यादव ने जिला वासियों से अपील की कि वे 1076 पर कॉल करके डोर स्टेप सर्विस डिलीवरी का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने कीमती समय की बचत करें।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि नागरिक डोर स्टेप सर्विस डिलीवरी के तहत जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों की कॉपी, नाम में सुधार, देर से रजिस्ट्रेशन, आय प्रमाण पत्र, हलफनामा सत्यापन, भूमि रिकॉर्ड जांच, दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां, भारमुक्त प्रमाण पत्र, इक्विटी एंट्री, फरद तैयार करना, काउंटर साइन, मुआवजा संबंधित बॉन्ड, बॉर्डर/बैकवर्ड एरिया प्रमाण पत्र, जमीन सीमांकन, एनआरआई दस्तावेजों का सत्यापन, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, लाभार्थी बच्चों को वजीफा, निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (SC/BC/OBC), आय व संपत्ति प्रमाण पत्र (EWS), शगुन योजना, बुजुर्ग/विधवा/दिव्यांग/निर्भर बच्चों की पेंशन, UDID कार्ड आवेदन, बिजली बिल भुगतान, विवाह पंजीकरण, ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र आदि सहित कई सेवाएं अब घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

 

Tags: Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD