Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

किम जोंग उन ने दोहराया, 'यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को हमारा पूरा समर्थन'

Kim Jong, Kim Jong Un, Korea, North Korea, Seoul
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोल , 13 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 15:43 IST

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध में रूस के सभी कदमों के समर्थन की बात कही। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। योनहाप समाचार एजेंसी ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से बताया कि किम ने यह टिप्पणी शनिवार को लावरोव के साथ बैठक में की। 

इससे एक दिन पहले रूसी मंत्री अपने उत्तर कोरियाई समकक्ष के साथ दूसरे दौर की रणनीतिक वार्ता के लिए उत्तर कोरिया गए थे। केसीएनए ने कहा कि किम और लावरोव ने पिछले वर्ष जून में प्योंगयांग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ किम की शिखर वार्ता के दौरान हुए समझौतों के ईमानदारी से क्रियान्वयन पर चर्चा की। 

इसके अलावा, दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और विकसित करने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। केसीएनए ने कहा कि किम जोंग-उन ने कहा कि उत्तर कोरिया, रूस और उत्तर कोरिया के बीच हुए रक्षा समझौते के तहत, यूक्रेन संकट के मूल कारणों से निपटने के लिए रूसी नेतृत्व के सभी कदमों का बिना शर्त समर्थन और प्रोत्साहन करेगा।

किम के हवाले से केसीएनए ने कहा कि दोनों देश अपने गठबंधन के स्तर के अनुरूप सभी रणनीतिक मुद्दों पर समान विचार साझा करते हैं और यह दोनों देशों के बीच स्थापित उच्च रणनीतिक स्तर को दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार, लावरोव ने कूटनीतिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक संचार की प्रशंसा की।

इसके साथ ही रणनीतिक और सामरिक सहयोग को और मजबूत करने तथा अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में ठोस कार्रवाई को तेज करने की अपनी मंशा व्यक्त की। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की मुलाकात में दोनों देशों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का फैसला किया। 

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के अनुसार, दोनों देश अपने हितों की रक्षा और आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे। लावरोव ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन का गर्मजोशी भरा संदेश किम को दिया, और किम ने भी पुतिन के लिए दोस्ताना संदेश भेजा। 

दोनों नेताओं ने जल्द ही सीधे संपर्क की उम्मीद जताई। इसके अलावा, उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन-हुई और लावरोव के बीच हुई बातचीत में दोनों देशों ने अपनी साझेदारी को लंबे समय तक जारी रखने का भरोसा दिलाया। रूस ने उत्तर कोरिया के वर्तमान दर्जे को नकारने की कोशिशों का विरोध किया और उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए समर्थन जताया। 

वहीं, उत्तर कोरिया ने यूक्रेन युद्ध में रूस के सभी कदमों का बिना शर्त समर्थन करने का ऐलान किया। दोनों देशों ने कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर एकसमान विचार रखते हैं और रणनीतिक संवाद को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे। लावरोव शुक्रवार को एक निजी विमान से उत्तर कोरिया के वोन्सान शहर पहुंचे, जहां किम और चोए के साथ उनकी मुलाकातें नई बनी कलमा बीच रिसॉर्ट में हुईं।

 

Tags: Kim Jong , Kim Jong Un , Korea , North Korea , Seoul

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD