Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ओडिया भाषा को होगा लाभ, प्रसार के लिए एआई तकनीक का हो इस्तेमाल: धर्मेंद्र प्रधान

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 11:59 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को एआई तकनीक पर जोर देते हुए कहा कि इसका सटीक प्रयोग करने से ओडिया साहित्य और भाषा का प्रसार होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को ये बात रमादेवी महिला विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित ओडिया साहित्य की प्रख्यात हस्ती और सांस्कृतिक प्रतीक बिद्युत प्रभा देवी के शताब्दी समारोह में कही। 

बिद्युत प्रभा देवी के साहित्यिक योगदान और ओडिया संस्कृति में उनके प्रभाव को याद करते हुए प्रधान ने कहा, "ओडिशा की महान साहित्यिक शख्सियत बिद्युत्प्रभा देवी की शताब्दी के अवसर पर मैं ओडिशा सरकार और रमादेवी विश्वविद्यालय को इस सांस्कृतिक आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूं। यह पहल युवा पीढ़ी, खासकर महिलाओं में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करेगी।"

उन्होंने बिद्युत प्रभा देवी के कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उनके साहित्यिक योगदान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित नई तकनीकों का उपयोग करके ओडिया साहित्य को न केवल ओडिया भाषा में, बल्कि अंग्रेजी में भी लोकप्रिय करना चाहिए। इससे ओडिशा की साहित्यिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी।"

उन्होंने सुझाव दिया कि बिद्युत प्रभा देवी की साहित्यिक विरासत को सम्मान देने के लिए वर्ष भर सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि छात्रों और विद्वानों को उनके कार्यों और ओडिया भाषा, साहित्य व सांस्कृतिक पहचान में उनके योगदान का अध्ययन करने का अवसर मिले।बिद्युत प्रभा देवी ओडिया साहित्य में अपनी कविताओं, निबंधों और सामाजिक लेखन के लिए जानी जाती हैं। 

उनकी रचनाएं नारी सशक्तीकरण, सामाजिक सुधार और सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाती हैं। कार्यक्रम में ओडिशा के संस्कृति मंत्री सूर्यवंशी सूरज और एकमरा विधायक बाबू सिंह भी शामिल हुए।सूर्यवंशी सूरज ने कहा कि बिद्युत प्रभा देवी की रचनाएं ओडिशा की सांस्कृतिक और साहित्यिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से ओडिया साहित्य को बढ़ावा देने के लिए और प्रयास करने का आश्वासन दिया। समारोह में साहित्यकारों, शिक्षाविदों और छात्रों ने हिस्सा लिया।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD