Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

रोजगार मेले में धर्मेंद्र प्रधान ने 201 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, आर्थिक प्रगति पर दिया जोर

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 11:57 IST

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को भुवनेश्वर के रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित 16वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 201 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह आयोजन पूरे देश में 52,000 से अधिक युवाओं को रोजगार देने का हिस्सा था, जिसमें रेलवे, डाक, बैंकिंग और अन्य केंद्रीय विभाग शामिल हैं। 

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में रोजगार सृजन को मिशन मोड पर लिया गया है। आज भुवनेश्वर में 201 युवाओं को रेलवे, बैंकिंग और अन्य केंद्रीय विभागों में नौकरी मिली है। देश भर में 52 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं।भारत की आर्थिक प्रगति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। 

पिछले एक दशक में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। आज करीब 90 करोड़ लोग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में हैं।अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि 65 फीसद भारतीयों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने बुनियादी ढांचे के विकास को रोजगार सृजन का प्रमुख कारक बताया।

उन्होंने कहा कि दस साल पहले देश में हर साल 3-4 लाख करोड़ रुपये का निवेश होता था, लेकिन अब यह बढ़कर 12-13 लाख करोड़ रुपये हो गया है। देश में सड़कें, हवाई अड्डे, गरीबों के लिए घर, शौचालय, बिजली और पानी की सुविधा बनाई जा रही है, जिससे रोजगार के मौके भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने मुद्रा योजना, विश्वकर्मा योजना और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं की सफलता पर भी जोर दिया, जो रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही हैं। ये योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD