Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केंद्र लगातार रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहा है : भागीरथ चौधरी

Bhagirath Choudhary, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अजमेर , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 11:57 IST

राजस्‍थान के अजमेर में 16वां रोजगार मेला आयोजित हुआ। रोजगार मेले के तहत रेलवे, शिक्षा विभाग, वित्त विभाग व गृह मंत्रालय के कुल 128 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और अजमेर के डीआरएम राजू भूतड़ा भी उपस्थित रहे।

मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा सशक्तीकरण की दृष्टि का एक प्रमुख हिस्सा है। केंद्र सरकार लगातार रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है और युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में स्थान मिल रहा है। केंद्र सरकार ने कहा है कि 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, इसी के तहत यह 16वां चरण है। साल 2047 तक देश को विकसित बनाने का पीएम का सपना है। 

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि पिछले 10 साल के दौरान देश के लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। इसके अलावा किसानों और महिलाओं को प्रोत्‍साहित किया जा रहा है।नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्‍यर्थियों ने कहा कि देश तरक्‍की की तरफ अग्रसर है। सुपरफास्ट ट्रेन की तरह सुपरफास्‍ट रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने मोदी सरकार का भी आभार जताया।

अजमेर सहित देशभर के 47 विभिन्न स्थानों पर शनिवार को 16वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 51 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। देश भर से चुने गए नवनियुक्त कर्मियों को रेलवे के विभिन्न विभागों जैसे संकेत एवं दूरसंचार, इंजीनियरिंग, यांत्रिक, बिजली, कैरिज वर्कशॉप, लोको वर्कशॉप, इलेक्ट्रिक वर्कशॉप आदि में तकनीशियन के पद सहित भारत सरकार के अन्य विभागों में विभिन्न पदों से जुड़े नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। 

नवनियुक्त कर्मियों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से स्वयं को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्त कर्मियों के लिए एक ऑनलाइन उन्मुखीकरण पाठ्यक्रम है। 

 

Tags: Bhagirath Choudhary , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD