Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

रोजगार मेला आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव : गजेंद्र सिंह शेखावत

Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister for Jal Shakti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 11:56 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 16वें रोजगार मेले में नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी क्रम में जोधपुर में भी जोधपुर रेल मंडल की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्‍थान में भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। वहीं, जोधपुर रेल मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने रोजगार मेले की अध्यक्षता की। इस रोजगार मेले में रेलवे, आईआईटी, एम्स, पोस्टल विभाग में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, आज जो उपलब्धि आपने प्राप्त की है, इसके पीछे न सिर्फ आपका योगदान, आपके परिवार का समर्पण भी है।

 हमारे प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि जीवन में विद्यार्थी भाव कभी खत्म नहीं होना चाहिए। सीखने की सतत प्रक्रिया ही उज्जवल भविष्य की कुंजी है।छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि देश का सौभाग्य है कि हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, लगभग 65 प्रतिशत युवा इसी देश में रहते हैं। जितने भी बड़े बदलाव दुनिया में हुए हैं, सभी युवाओं की ऊर्जा से ही संभव हो सके हैं।

रोजगार मेले में बिहार के 109 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। पटना के महेंद्रू रेलवे कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि यह बदलता भारत और बिहार है। प्रधानमंत्री मोदी का 2047 त‍क विकसित भारत बनाने का सपना है। देश उनके नेतृत्‍व में मजबूत हो रहा है।राजस्‍थान के बीकानेर में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय कानून मंत्री ने शिरकत की। 

इस दौरान उन्‍होंने कहा कि बीकानेर में 50 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उनमें अधिकतर रेलवे से संबंधित थे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के जबलपुर में रोजगार मेले में सौ से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister for Jal Shakti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD