Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

'सिला' में ओमंग कुमार के विजन को अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं : सादिया खतीब

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sadia Khateeb, Sila
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 18:45 IST

अभिनेत्री सादिया खातिब अपकमिंग फिल्म 'सिला' में नजर आएंगी, उन्होंने कहा कि वह फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हैं। फिल्म निर्माता ने हाल ही में अपकमिंग फिल्म 'सिला' से सादिया का एक पोस्टर शेयर किया था। 

इसमें सादिया का एक गंभीर अवतार दिखाई दे रहा है। अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "मैं इस सफर को लेकर काफी उत्साहित और रोमांचित हूं, साथ ही मैं निर्देशक ओमंग सर को शुक्रिया अदा करना चाहूंगी कि उन्होंने मुझे फिल्म में 'सिला' की भूमिका निभाने का मौका दिया। 

मैं उनके विजन को अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं।"जॉन अब्राहम के साथ 'द डिप्लोमैट' में आखिरी बार नजर आईं अभिनेत्री ने उम्मीद जताई कि वह फिल्म में अपेक्षाओं से बढ़कर काम करेंगी। उन्होंने आगे कहा, "मुझे उम्मीद करती हूं कि, मैं फिल्म में निर्देशक की उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन करूं। 

'सिला' एक बहुत ही खूबसूरत कहानी है। जिस तरह से ओमंग सर इसे बना रहे हैं, दर्शकों के लिए वह देखने लायक होगी। हमारी पूरी टीम फिल्म को लेकर काफी मेहनत कर रही है और मैं इस सफर का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।" ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिला' में अभिनेत्री सादिया खातिब के साथ हर्षवर्धन राणे भी नजर आएंगे। 

फिल्म में 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा भी नजर आएंगे। वह फिल्म में खलनायक के किरदार में दिखेंगे। हर्षवर्धन राणे और करण वीर मेहरा स्क्रीन पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। अभिनेत्री ने हाल ही में नीतू कपूर के साथ कॉमेडी फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री ने करियर की शुरुआत फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की एक ड्रामा फिल्म 'शिकारा' से की थी। फिल्म 1990 के कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित है, इसके बाद वह 'रक्षा बंधन' में दिखाई दी थी। अभिनेत्री स्क्रीन पर आखिरी बार जॉन अब्राहम के साथ 'द डिप्लोमैट' में दिखाई दी थीं।

'द डिप्लोमैट' टी-सीरीज, जेए एंटरटेनमेंट, वकाओ फिल्म्स, फॉर्च्यून पिक्चर्स, सीता फिल्म्स द्वारा निर्मित है और रितेश शाह द्वारा लिखी गई है। शिवम नायर ने इस फिल्म को निर्देशित किया था, जो 'नाम शबाना' जैसी फिल्मों और 'स्पेशल ऑप्स' और 'मुखबीर' जैसे दमदार कंटेंट के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की पटकथा रितेश शाह ने लिखी है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sadia Khateeb , Sila

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD