Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

सुखबीर सिंह बादल की हुंकार, '2027 विधानसभा चुनाव में अकाली दल की बनेगी सरकार'

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 11 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 14:09 IST

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को मोगा में आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की। मोगा जिले के चारों हलकों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सुखबीर ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला और पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। 

सुखबीर सिंह बादल ने कहा, “पंजाब में आम आदमी की सरकार नहीं, बल्कि केजरीवाल और भगवंत मान की गुंडागर्दी की सरकार चल रही है। मोगा में दिन-दिहाड़े एक डॉक्टर को गोली मार दी गई, अबोहर में कपड़ा व्यापारी की हत्या कर दी गई। व्यापारी वर्ग पर आए दिन हमले हो रहे हैं। पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।”उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार के शासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि आम जनता और व्यापारी डर के साये में जी रहे हैं।

उन्होंने दिल्ली से आए नेताओं पर भी निशाना साधा। सुखबीर ने कहा, “दिल्ली के हारे हुए मंत्रियों को पंजाब में लाकर यहां की जमीनों पर कब्जे की साजिश रची जा रही है। लेकिन शिरोमणि अकाली दल इसका पुरजोर विरोध करेगी। हम पंजाब की जमीन को किसी भी कीमत पर दिल्ली के हाथों में नहीं जाने देंगे। हम कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस साजिश को नाकाम करने की अपील करते हैं।”

सुखबीर सिंह बादल ने साल 2027 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल की जीत का दावा करते हुए कहा, “पंजाब की जनता आप सरकार की नाकामियों से त्रस्त है। 2027 में शिरोमणि अकाली दल पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा। मैं कार्यकर्ताओं से अभी से कमर कसने और गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ने की अपील करता हूं। कार्यकर्ता संगठित होकर जनता के बीच जाकर आप सरकार की विफलताओं को उजागर करने का काम करें। 

हमारी पार्टी पंजाब के हितों की रक्षा के लिए और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।"बेअदबी के मुद्दे पर भी सुखबीर सिंह बादल ने आप सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “बेअदबी पर सबसे पहले सख्त कानून शिरोमणि अकाली दल की सरकार ने बनाया था। लेकिन मौजूदा सरकार दोषियों को पकड़ने की बजाय सिर्फ ड्रामा कर रही है।”

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD