Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

डा. हिमांशु अग्रवाल ने खाली प्लॉटों में कूड़ा फेंकने की सूचना देने के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन 96462-22555 शुरू की

लोग स्थान और तस्वीरें कर सकते है सांझा, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: डा. हिमांशु अग्रवाल

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 11 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 11:49 IST

शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज डीसी ऑफिस एक्शन हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 96462-22555 शुरू किया, ताकि लोग खाली प्लॉटों में कूड़ा डालने की सूचना दे सकें। उन्होंने आगे कहा कि नागरिक अब उन प्लॉटों का स्थान, पता और तस्वीरें भेज सकते हैं जहाँ कूड़ा जमा है, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

डा.अग्रवाल ने आगे कहा कि अपनी खाली पड़ी संपत्तियों की सफाई के लिए प्रशासन से मदद मांगने वाले लोग भी इस हेल्पलाइन नंबर पर अपना स्थान और पता साझा कर सकते हैं, ताकि समय पर सहायता सुनिश्चित की जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर प्रशासन ने पहले 10 जुलाई, 2025 तक जिले भर के खाली प्लॉटों से कूड़े के ढेर और अन्य अपशिष्ट हटाने के आदेश जारी किए थे। 

प्लॉट मालिकों को कूड़े के अवैध डंपिंग को रोकने के लिए प्लॉट के चारों ओर चारदीवारी या बाड़ लगाने के भी निर्देश दिए गए थे। चूंकि अब निर्धारित समय बीत चुका है, इसलिए प्रशासन ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है जो अपने प्लॉटों की सफाई नहीं करवाते है। 

150 से अधिक चालान जारी किए गए है और प्लॉट मालिकों को 300 से अधिक कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा, एक प्लॉट मालिक पर नगर निगम द्वारा उसकी संपत्ति से कचरा हटाने के लिए किए खर्च के रूप में 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

डा. अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि कोई प्लॉट मालिक लागत जमा नहीं करता है, तो राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की जाएगी। इसके अलावा, पुलिस द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163, पर्यावरण (सुरक्षा) अधिनियम, 1986, पंजाब नगर निगम अधिनियम, 1976 और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने ज़ोर देकर कहा कि ये कदम जनहित में लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए उठाए जा रहे हैं, विशेषकर बारिश के मौसम में जब वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा ज़्यादा होता है। उन्होंने जालंधर में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने और जन स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा कि निवासी किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जिसकी संबंधित अधिकारियों द्वारा समीक्षा की जाएगी और तुरंत समाधान किया जाएगा।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD