Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

फील्डिंग सुधारो, बुमराह-सिराज बल्लेबाजी का अभ्यास करें : योगराज सिंह

Yograj Singh, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 11:00 IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जब तक भारतीय टीम फील्डिंग में सुधार नहीं करती है, जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। लॉर्ड्स में चल रहे भारत-इंग्लैंड टेस्ट में भारतीय टीम की फिल्डिंग एक बार फिर से निराशाजनक रही है। 

कई कैच छूटे हैं। इस पर आईएएनएस से बात करते हुए योगराज सिंह ने कहा, "मैं बहुत बार कह चुका हूं कि कैच मत छोड़ो। हमने इस पारी में 5-6 कैच छोड़े हैं। कम से कम, वो कैच नहीं छूटना चाहिए, जो हाथ में आ रहा हो। अगर टीम ने सभी कैच पकड़े होते, तो इंग्लैंड 300 के अंदर सिमट गई होती।"

उन्होंने कहा कि हमें अपनी फील्डिंग सुधारनी पड़ेगी। इसके बिना हम नहीं जीत सकते। फील्डर्स को प्रतिदिन 100-100 कैच पकड़ने का अभ्यास करना चाहिए। भारतीय टीम में जब युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ आए, उस समय फील्डिंग के स्तर में बड़ा सुधार हुआ। 

ये ऐसे कैच पकड़ते थे, जिनके पकड़े जाने की संभावना नहीं होती थी। वहीं, दो की जगह एक और तीन रन की जगह रन आउट किया करते थे। इनके जैसी फील्डिंग मौजूदा टीम को करनी होगी। योगराज सिंह ने कहा कि जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है, तो शुभमन गिल को यह भूल जाना चाहिए कि पिछले मैच में क्या किया। 

वह हर पारी को अपनी पहली पारी समझेगा तो हमेशा रन बनेंगे। हमारे शुरुआती 5-6 बल्लेबाज अच्छा कर रहे हैं। निचला क्रम कमजोर है। मुझे लगता है कि बुमराह और सिराज के साथ अन्य गेंदबाजों को नेट्स में 1-1 घंटे बल्लेबाजी का अभ्यास करवाना जरूरी है। 

अगर जब कभी टॉप ऑर्डर फ्लॉप होगा, तो ये काम आ सकते हैं। इससे 11 नंबर तक हमारी बल्लेबाजी मजबूत होगी। क्रिकेट ऐसी गेम है कि कई बार एक विकेट 300 रन की साझेदारी कर मैच बदल देता है।एक पुराने मैच को याद करते हुए पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "मुझे याद है कि वेस्टइंडीज का मैच चल रहा था। एक तरफ से विवियन रिचर्ड्स बल्लेबाजी कर रहे थे। 

वेस्टइंडीज के 9 विकेट 109 रन पर गिर चुके थे। रिचर्ड्स ने आखिरी नंबर पर आए माइकल होल्डिंग को सिर्फ विकेट पर रुकने को कहा। आखिरी विकेट के लिए दोनों ने लगभग 125 रन की साझेदारी की। रिचर्ड्स ने उस मैच में 189 रन की पारी खेली थी। वह उस समय का वनडे का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर था। वह मैच वेस्टइंडीज जीती थी। इसलिए निचले क्रम के खिलाड़ियों के पास बल्लेबाजी का आत्मविश्वास होना चाहिए।"

 

Tags: Yograj Singh , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD