Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पटना की सड़कों पर उतरे राहुल गांधी, कहा- महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी चोरी की हो रही कोशिश

Rahul Gandhi, Tejashwi Yadav, Bihar Bandh, Bihar Bandh News, Bihar Bandh News Today, RJD, Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 09 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 14:11 IST

बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के प्रमुख नेता सड़कों पर उतरे। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पटना पहुंचे और महागठबंधन की ओर से आयोजित विरोध मार्च में शामिल हुए।  

इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मतदाता पुनरीक्षण को लेकर विरोध जताया। ‎‎पटना के इनकम टैक्स चौराहे से राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य एक गाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन करते चुनाव आयोग के ऑफिस के लिए निकले। ‎पुलिस ने सभी नेताओं को सचिवालय थाने के बाद बैरिकेडिंग कर रोका। उन्हें यहां से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। 

यहीं से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया। ‎ राहुल गांधी ने कहा, "मैं बिहार और हिंदुस्तान की जनता से स्पष्ट कह रहा हूं कि महाराष्ट्र का चुनाव चोरी से जीता गया था और वैसे ही बिहार में चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें पता है कि हमने महाराष्ट्र मॉडल समझ लिया है, इसलिए वे बिहार मॉडल लाए हैं। ये गरीबों का वोट छीनने का तरीका है।" ‎ ‎

उन्होंने आगे कहा, "उन्हें मालूम नहीं है कि यह बिहार है और बिहार की जनता यह होने नहीं देगी। हमारे लोग चुनाव आयोग से जाकर मिले थे। उन्होंने आकर बताया कि चुनाव आयोग भाजपा और आरएसएस नेताओं की तरह बात कर रहे हैं। वे भूल गए कि वे भाजपा के नेता नहीं हैं।" ‎ ‎

उन्होंने कहा कि आपका काम संविधान की रक्षा करने का है। यह सही काम वे नहीं कर रहे हैं। यह वर्तमान की बात नहीं है, बिहार के लोगों के भविष्य की चोरी हो रही है। यहां के लोगों का हक और अधिकार की चोरी हो रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आप इसकी चोरी मत होने दीजिए, महागठबंधन आपके साथ खड़ा है। ‎

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं कहता हूं, आपको जो करना है करिए, लेकिन बाद में कानून आप पर हावी होगा। ‎ 

 

Tags: Rahul Gandhi , Tejashwi Yadav , Bihar Bandh , Bihar Bandh News , Bihar Bandh News Today , RJD , Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD