Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

'बाहुबली : द बिगनिंग' के 10 साल, निर्माता ने साझा किए अनकहे किस्से

Tollywood, Baahubali, 8 Years Of Baahubali, Baahubali Producers, Shobu Yarlagadda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 09, 2025, 13:35 IST

भारत की सबसे शानदार ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'बाहुबली - द बिगनिंग' के 10 साल पूरे होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच फिल्म के निर्माताओं में से एक शोबू यारलागड्डा ने याद किया कि फिल्म की रिलीज से पहले के पल कितने तनावपूर्ण थे। 

फिल्म 'बाहुबली - द बिगनिंग' के निर्माताओं में से एक शोबू यारलागड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कुछ ही दिनों में बाहुबली मूवी 'द बिगनिंग' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 साल हो जाएंगे! रिलीज से पहले और कुछ दिनों बाद के समय में मैं और मेरी पूरी कास्ट बुरी तरह से नर्वस और तनाव में थे।"

निर्माता ने आगे कहा, "मैं उस समय लिए गए स्क्रीन शॉट्स को देख रहा था। जो मैंने संभालकर रखे थे। क्या आपको याद है कि बाहुबली के पार्ट 1 की रिलीज के समय क्या सोच रहे थे?"उन्होंने पोस्ट में फिल्म समीक्षकों के एक्स पोस्ट को शामिल किया, जिन्होंने मुंबई में प्रेस स्क्रीनिंग के बाद फिल्म की प्रशंसा की थी। 

एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म बाहुबली : द बिगनिंग में अभिनेता प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार थे। फिल्म 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी। इस बीच, बाहुबली के निर्माता फिल्म के सीक्वल के आठ साल पूरे होने पर अक्टूबर में इसे फिर से रिलीज करने की तैयारी में हैं।

निर्माता शोबू ने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी, "इस खास दिन पर मुझे बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम इस साल अक्टूबर में बाहुबली को भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिर से रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। यह फिल्म सिर्फ फिर से रिलीज नहीं होगी, बल्कि हमारे प्रशंसकों के लिए जश्न मनाने का साल होगा। 

पुरानी यादें, नए खुलासे और कुछ बेहतरीन आश्चर्यों की उम्मीद करें। बने रहें!" 'बाहुबली 2' 2017 में दुनिया भर में 9,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई थी।

 

Tags: Tollywood , Baahubali , 8 Years Of Baahubali , Baahubali Producers , Shobu Yarlagadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD