Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सरकार को वित्त वर्ष 2025 के लिए 3 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से 5,304 करोड़ रुपए का लाभांश मिला

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 09, 2025, 13:21 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए तीन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से सरकार की ओर से 5,304 करोड़ रुपए के लाभांश चेक प्राप्त किए। वित्त मंत्री को उनके नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ अशोक चंद्रा ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,335 करोड़ रुपए के लाभांश का चेक दिया। 

वहीं, बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ रजनीश कर्नाटक ने 1,353 करोड़ रुपए का चेक दिया। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1,616 करोड़ रुपए का तीसरा चेक इंडियन बैंक के एमडी और सीईओ बिनोद कुमार ने वित्त मंत्री सीतारमण को सौंपा।

इससे पहले 8,076.84 करोड़ रुपए और 2,762 करोड़ रुपए का लाभांश का चेक क्रमश: एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वित्त मंत्री को दिया था। सार्वजनिक क्षेत्र की भारत की शीर्ष कंपनियों ने 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान मुनाफे में जोरदार वृद्धि दर्ज की है, जिससे सरकार की राजकोषीय स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने क्रमशः 18,643 करोड़ रुपए और 19,013 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च अवधि के दौरान दर्ज किया है। ​​वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एसबीआई का शुद्ध लाभ 70,901 करोड़ रुपए, जबकि एलआईसी का शुद्ध लाभ 48,151 करोड़ रुपए रहा है।

वहीं, कोल इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 9,604 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। इसके अलावा, जनवरी-मार्च तिमाही में दिग्गज सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने 7,265 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। इस दौरान ओनएनजीसी ने भी 6,448 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में एनटीपीसी ने 7,897 करोड़ रुपए, पावर ग्रिड ने 4,143 करोड़ रुपए और पीएफसी ने 8,358 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD