Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से की मुलाकात

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, 17th BRICS Summit, Rio de Janeiro, Brazil
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियो डी जेनेरियो , 07 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 17:04 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह के साथ अच्छी बातचीत हुई।"

वियतनाम इसी साल जनवरी में ब्रिक्स का सदस्य बना है। भारत और वियतनाम के बीच परंपरागत रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं, जिन्हें एक आधिकारिक बयान में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में बताया गया है। महात्मा गांधी और वियतनाम के उस वक्त के राष्ट्रपति हो ची मिन्ह, जिन्होंने अपने-अपने देशों में आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया, ने एक-दूसरे को संदेश भेजे थे।

वियतनाम के हनोई स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, "भारत 1954 के जिनेवा समझौते के बाद बनी अंतरराष्ट्रीय निगरानी और नियंत्रण आयोग का सह-अध्यक्ष था। पहले भारत ने उस समय के उत्तरी वियतनाम (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ वियतनाम) और दक्षिणी वियतनाम के साथ कॉन्सुलेट स्तर के संबंध बनाए रखे। 

बाद में 7 जनवरी 1972 को भारत ने वियतनाम के साथ पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित कर लिए। ये रिश्ते समय के साथ धीरे-धीरे मजबूत होते गए।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान 2016 में भारत-वियतनाम संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया गया था। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले, संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के रूप में नामित किया गया था। भारत और वियतनाम के रिश्ते शांति, समृद्धि और लोगों के लिए संयुक्त दृष्टिकोण पर आगे बढ़ रहे हैं, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के उस समय के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक ने 21 दिसंबर 2020 को वर्चुअल समिट में अपनाया था।

प्रधानमंत्री मोदी और वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग ने 15 अप्रैल 2022 को फोन पर बातचीत भी की थी। दोनों देशों ने 2022 में अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाई और दोनों देश आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह की 2024 में भारत यात्रा और प्रधानमंत्री मोदी की सितंबर 2024 में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव से मुलाकात ने दोनों देशों के रिश्तों को नई गति दी है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , 17th BRICS Summit , Rio de Janeiro , Brazil

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD