Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'वह सिर्फ खुशी नहीं, मेरा पूरा दौर थे'... सायरा बानो ने पुण्यतिथि पर दिलीप साहब को दी श्रद्धांजलि

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Actress, Dilip Kumar, Saira Banu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 16:49 IST

दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने इस नोट में कहा कि दिलीप साहब हमारे बीच हमेशा रहेंगे, समय से परे और जीवन से परे। सायरा बानो ने दिलीप कुमार को 'पीढ़ियों का मार्गदर्शन करने वाला सितारा' बताया। 

उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार सिर्फ एक महान अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक ऐसे इंसान थे, जिन्होंने बड़े-बड़े नेताओं जैसे पंडित नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी और नरसिम्हा राव को भी प्रभावित किया था। साथ ही आम लोग भी उन्हें बहुत प्यार करते थे।

सोमवार को सायरा बानो ने एक भावुक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दिलीप कुमार की पुरानी फिल्मों की कुछ यादगार तस्वीरें थीं। सायरा बानो ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "साहिब की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती… लेकिन फिर भी मैं आज भी उनके साथ हूं, सोच में, मन में और जिंदगी में। 

इस जन्म में भी और अगले जन्म में भी, मेरी आत्मा ने उनके बिना भी उनके साथ चलना सीख लिया है। हर साल ये दिन मुझे उनकी यादों को नाजुक फूल की तरह प्यार और संभाल के सहेजने जैसा लगता है। उनके चाहने वाले, दोस्त, परिवार, कोई भी उन्हें नहीं भूलता।"

उन्होंने आगे कहा, "दिलीप कुमार सिर्फ मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी नहीं थे, बल्कि वह एक पूरा दौर थे। छह पीढ़ियों के कलाकारों के लिए वो एक प्रेरणा रहे हैं, और आने वाले समय के लोगों के लिए भी वो एक चमकता सितारा बने रहेंगे। वह देश के बड़े नेताओं पंडित नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी और नरसिम्हा राव के अच्छे दोस्त थे। 

उनके करीबियों में तेज दिमाग वाले वकील, अर्थशास्त्री और उद्योगपति भी शामिल थे। लेकिन इसके बावजूद वह हमेशा आम लोगों के साथ जुड़े रहे और उनके दिलों में बसे रहे।" सायरा बानो ने कहा, "दिलीप कुमार को स्पोर्ट्स से बहुत प्यार था। वह क्रिकेट और फुटबॉल ऐसे खेलते थे जैसे वो खेल के मैदान में ही पैदा हुए हों। 

वो अक्सर मजाक में कहते थे, 'अगर किस्मत कुछ और होती, तो मैं देश का बड़ा खिलाड़ी होता।' लेकिन किस्मत ने उन्हें अभिनेता बना दिया और वह दुनिया के सबसे महान कलाकार बन गए। हालांकि इतने बड़े आइकन के पीछे एक बहुत ही नरमदिल, प्यारे और हाजिरजवाब इंसान छिपे थे।"

सायरा ने दिलीप कुमार के प्यार भरे और मजाकिया स्वभाव की एक प्यारी सी झलक शेयर की। उन्होंने एक खास शाम को याद किया जब घर पर एक छोटी सी महफिल जमी थी, और दिलीप साहब चुपचाप वहां से उठकर चले गए। जाते-जाते उन्होंने एक सादा लेकिन बहुत प्यारा सा नोट छोड़ दिया, जिसमें लिखा था, 'नींद आ रही है, क्या सलाह है आंटी?... आपका 100 फीसदी।"

अभिनेत्री ने कहा कि ऐसे ही छोटे-छोटे पल और उनकी मीठी बातों में आज भी उनका प्यार, उनका हास्य और उनकी यादें जिंदा हैं। सायरा बानो ने अपने नोट के आखिर में लिखा, "उन्होंने आम पलों को भी खास और हमेशा के लिए यादगार बना दिया। 

उनकी हर मुस्कान, हर मजाक, हर नजर में कुछ अनमोल था, ऐसा प्यार जो आज भी दिलों में जिंदा है। दिलीप साहब हमेशा रहेंगे – समय से परे, जीवन से परे। अल्लाह उन्हें अपनी नूर और रहमत में हमेशा बनाए रखे। आमीन।" दिलीप कुमार, जिन्हें हिंदी फिल्मों का 'ट्रेजेडी किंग' कहा जाता था, का निधन 7 जुलाई 2021 को हुआ था।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Actress , Dilip Kumar , Saira Banu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD