Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

'घायल हूं, इसलिए घातक हूं', रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का टीजर जारी, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dhurandhar, Dhurandhar Teaser
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 12:09 IST

बॉलीवुड के एनर्जी से भरपूर अभिनेता रणवीर सिंह रविवार को 40 साल के हो गए और इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक जबरदस्त तोहफा दिया है। रणवीर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 

फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर देखने के बाद से ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। टीजर की शुरुआत रणवीर की एंट्री से होती है और बैकग्राउंड में उनकी आवाज में डायलॉग सुनाई देता है, ''बहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था… पड़ोस में रहते हैं, जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो... बिगाड़ने का वक्त आ गया है।''

इसके बाद जमकर दमदार एक्शन सीन्स दिखाए जाते हैं, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। टीजर में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना के किरदार भी देखने को मिलेंगे। टीजर में रणवीर एक जबरदस्त डायलॉग बोलते दिखाई देंगे, 'घायल हूं, इसलिए घातक हूं।'

टीजर से साफ है कि फिल्म एक बड़े स्केल पर बनाई गई है, जिसमें जबरदस्त एक्शन और शानदार विजुअल्स देखने को मिल रहे हैं। इस फिल्म को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी हिट फिल्म बना चुके आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और रणवीर पहली बार उनके साथ काम कर रहे हैं।

इस टीजर को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, "एक ऐसा तूफान उठेगा, जो अनसुनी और अनजानी कहानियों को सामने लाएगा। 5 दिसंबर 2025 को 'धुरंधर' रिलीज हो रही है।" बता दें कि 'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर प्रभास की हॉरर कॉमेडी 'द राजा साब' से होगी। 

प्रभास की यह फिल्म भी 5 दिसंबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों फिल्मों में संजय दत्त अहम किरदार में हैं।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dhurandhar , Dhurandhar Teaser

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD