Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ब्राजील में गणेश वंदना के साथ पीएम मोदी का स्वागत, ब्रिक्स सम्मेलन से पहले अनूठा दृश्य

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Rio de Janeiro
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियो डी जेनेरियो , 06 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 12:03 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अगले पड़ाव ब्राजील पहुंच गए हैं जहां रियो डी जेनेरियो में वह 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यहां पहुंचने पर अनोखे अंदाज में गणेश वंदना "ओम गं गणपतये नमः" के साथ उनका स्वागत किया गया। 

ब्राजील के एक स्थानीय म्यूजिकल ग्रुप ने "ओम गं गणपतये नमः" के साथ भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस प्रस्तुति में पारंपरिक भारतीय लय को ब्राजील के संगीत के साथ मिलाया गया, जिसमें महिला और पुरुष कलाकार शामिल थे। इससे पूरी तरह भक्ति और सम्मान का माहौल बन गया। 

हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए खड़े प्रधानमंत्री मोदी स्पष्ट रूप से भावविभोर नजर आए। औपचारिक स्वागत के बाद पीएम मोदी ने व्यक्तिगत रूप से कलाकारों से मुलाकात की। एक कलाकार ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को प्रस्तुति का आनंद लेते हुए देखना हमारे लिए बहुत ही प्रेरणादायक और आनंददायक था।"

कलाकारों ने कहा, "उन्होंने हम सभी से हाथ मिलाया और व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद दिया। यह एक बहुत ही खास पल था, जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे।" यह आध्यात्मिक स्वागत प्रधानमंत्री मोदी की ब्राजील यात्रा की एक प्रतीकात्मक शुरुआत थी, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत और उसे वैश्विक स्वीकार्यता का एक उदाहरण है।

फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी की ब्राजील यात्रा उनके पांच देशों के राजनयिक दौरे का हिस्सा है। तीन देशों का दौरा पूरा करने के बाद अगले पड़ाव में पीएम मोदी ब्राजील गए हैं। वह अर्जेंटीना से यहां पहुंचे हैं। ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के निमंत्रण पर राजधानी ब्रासीलिया की औपचारिक राजकीय यात्रा करेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "मैं ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में उतरा हूं, जहां मैं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा और फिर राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा के लिए इसकी राजधानी ब्रासीलिया जाऊंगा। 

इस यात्रा के दौरान उपयोगी बैठकों और संवादों की आशा है।" प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील में भारतीय समुदाय की तरफ से गर्मजोशी भरे स्वागत की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "ब्राजील के भारतीय समुदाय के सदस्यों ने रियो डी जेनेरियो में बहुत ही शानदार स्वागत किया। 

यह आश्चर्यजनक है कि वे किस तरह भारतीय संस्कृति से जुड़े हुए हैं और देश के विकास के प्रति भी बहुत भावुक हैं! स्वागत की कुछ झलकियां यहां हैं।" इसके साथ उन्होंने कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Rio de Janeiro

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD