Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

2014 में जो चिंगारी मिली, उसके बाद पूरे देश में रोशनी का माहौल बनता गया : दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Bansuri Swaraj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 11:33 IST

दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने कार्यालय विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा भाजपा ने समाज में अपना एक स्थान बनाया और स्तर बढ़ाया है। रेखा गुप्ता ने पुरानी बातों को याद करते हुए कहा, "एक समय में हम 11 अशोका रोड जाते थे और ग्राउंड फ्लोर के सारे कमरों में मीटिंग होती थी। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी कमरा हम खोलकर दो मिनट का समय मांगते थे। धीरे-धीरे पार्टी ने अपना एक स्थान समाज में बनाया, अपना स्तर बढ़ाया। आज हम करोड़ों कार्यकर्ताओं वाली पार्टी हो गए हैं। साल 2014 में हमें चिंगारी मिली और उसके बाद पूरे देश में रोशनी का माहौल बनता गया।आज 21 राज्यों में हमारी सरकार, सबसे अधिक संख्या में सांसद, विधायक और पार्षद मौजूद हैं।" उन्होंने कहा, "हम उस पार्टी की बात कर रहे हैं, जहां पर एक छोटे से कार्यकर्ता को बड़े-बड़े पदों पर बैठाया जाता है। भाजपा ने नियम, कायदा और बढ़ने का मार्ग सभी कार्यकर्ताओं को समान रूप से दिया। 

पार्टी हमारे लिए एक परिवार है। कभी ऐसा नहीं लगता कि इस परिवार से बाहर जाकर हमें सुकून मिलता है।" इससे पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जन्म जयंती पर सीएम रेखा गुप्ता ने नमन किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "राष्ट्र प्रथम यह केवल एक विचार नहीं, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन-संदेश रहा। उनकी राजनीति सिद्धांतों और राष्ट्रहित की नींव पर खड़ी थी। वह एक भारत, अखंड भारत के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटे।" 

उन्होंने लिखा, "आज जब भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की ओर अग्रसर है, तो डॉ. मुखर्जी की विचारधारा हमारे प्रत्येक कदम की वैचारिक आधारशिला बनकर मार्गदर्शन कर रही है। युगदृष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कोटिशः नमन। राष्ट्र निर्माण की यह यात्रा आज उन्हीं के विचारों को यथार्थ में बदल रही है।

" उल्लेखनीय है कि दिल्ली और हरियाणा के तीन-तीन जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का रविवार को उद्घाटन हुआ।  इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं, कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल हुए। जे.पी. नड्डा ने वर्चुअली पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन किया।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Bansuri Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD