Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

सरकार सच्चे अर्थों में कर रही हैं जनहितैषी और अंत्योदय की भावना से कार्य : कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

कर्मगढ़ गांव के विकास के लिए लगभग 6 करोड़ रूपये की लागत से विकास परियोजनाओं को पहनाया जाएगा अमलीजामा

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नरवाना (जींद) , 06 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 10:42 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार सच्चे अर्थों में जनहितैषी सरकार है, अंत्योदय की भावना से प्रत्येक वर्ग का कल्याण करना उनकी प्राथमिकताओं में शुमार है। ग्रामीणों द्वारा उनको जो भरपूर सहयोग मिला है अब उनका ऋण उतारने की बारी मेरी है। ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। किसी भी सूरत में क्षेत्रवासियों का विश्वास नहीं टूटने दिया जाएगा। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण इलाकों का चहुमुखी विकास करवाया जाएगा।

श्री बेदी शनिवार देर सांय नरवाना (जींद) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित धन्यवादी दौरे के दौरान बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों को सम्बोन्धित कर रहे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने तीन परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। जिसमें एक करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से बनी गांव की फिरनी का उद्घाटन किया, 25 लाख रूपये की लागत से बनने वाली वाल्मीकि चौपाल और 13 लाख रूपये से बनने वाली मुस्लिम चौपाल का शिलान्यास भी किया।

कैबिनेट मंत्री के सम्मुख ग्राम पंचायत द्वारा कर्मगढ़ से लोन तक की सड़क बनाने, गन्दे पानी की निकासी करवाने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, जलघर का जीर्णोद्वार करने, गलियों का निर्माण करने, जिम का सामान उपलब्ध करवाने, पार्क बनवाने, स्ट्रीट लाईटे लगवाने, बस सेवा शुरू करवाने समेत अन्य मांगे रखी। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने मौके पर ही कर्मगढ़ से लोन तक की सड़क बनाने की घोषणा की। इस सड़क के निर्माण पर लगभग एक करोड़ 54 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सोमवार से गांव में बस सेवा शुरू करवाने का काम किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा जो मांगे रखी गई है उनका सम्बन्धित विभागों द्वारा एस्टिमेट तैयार करवाया जाएगा। इन विकास कार्यों को करवाने के लिए लगभग 2 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। ग्राम पंचायत को गलियों, नालों व अन्य कार्य करवाने के लिए 25 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कर्मगढ़ गांव के विकास को अमलीजामा पहनाने के लिए लगभग 6 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जाएगी।

श्री बेदी ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने केन्द्र व राज्य में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व पर विश्वास जताया और लगातार उन्हें जनसेवा का जो मौका दिया इस पर सरकार पूर्णतया खरी उतरेगी। सरकार द्वारा लगातार ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका फायदा सीधा लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। 

मौजूद राज्य सरकार ने प्रदेश में भाई-भतीजावाद, खर्ची-पर्ची सिस्टम खत्म कर दिया है, जिसका परिणाम यह है कि आज प्रदेश के युवा अपनी योग्यता के आधार पर नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की करनी और कथनी में कोई अन्तर नहीं वो जो कहते है करके दिखाते भी है। इसलिए आने वाले पांच साल में प्रदेश और अधिक तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग रहेगा।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD