Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सरहद पार से नशा तस्करी करने वाले नैटवर्क का अमृतसर में पर्दाफाश ; 5 किलो हेरोइन सहित चार गिरफ़्तार

पाकिस्तान आधारित तस्कर काका के निर्देशों पर काम कर रहे थे गिरफ़्तार किये दोषी: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 05 Jul 2025

Last updated on: Jul 07, 2025, 13:04 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान काउन्टर इंटेलिजेंस (सीआइ) अमृतसर ने पाकिस्तान के साथ संबंधों वाले एक नशा तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश किया और इसके चार गुर्गों को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शनिवार को यहाँ दी।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान रेशम सिंह, गुरपिन्दर सिंह दोनों निवासी धनोए कलाँ (अमृतसर), रूपप्रीत सिंह और शुभकर मनजीत सिंह दोनों निवासी सहिनेवाली (अमृतसर) के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने 5 किलो हेरोइन बरामद करने के इलावा उनकी महिन्दरा थार ( पीबी- ऐफसी- 7002) और हीरो सपलैंडर मोटरसाईकल ( पीबी- डीवी- 6761) को भी ज़ब्त किया है, जिनका प्रयोग खेपों को लाने- लेजाने के लिए किया जाता था।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि मुलजिम पाकिस्तान स्थित तस्कर काका, जोकि पाकिस्तान के दयाल का रहने वाला है, के निर्देशों अधीन काम कर रहे थे। ज़िक्रयोग्य है तस्कर काका सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप फेंकने के लिए ड्रोन का प्रयोग करता था। उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिम नशीले पदार्थों की खेपें राज्य में आगे अन्य नशा कारोबारियों तक पहुँचाते थे।

डीजीपी ने ऑपरेशन सम्बन्धी विवरण सांझे करते हुये कहा कि काउन्टर इंटेलिजेंस, अमृतसर की टीमों को अमृतसर के गाँव धनोए कलाँ के नज़दीक पड़ते भारत- पाकिस्तान सरहदी क्षेत्र के नज़दीक कुछ व्यक्तियों की तरफ से नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करने के बारे पुख़्ता सूचना मिली थी।  उन्होंने कहा कि तेज़ी से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों ने अटारी से पुल कंजरी रोड, अमृतसर की ओर जाते हुये चार व्यक्तियों को रोक कर तब काबू कर लिया, जब वह अपने वाहनों पर खेप पहुँचाने जा रहे थे और उनके कब्ज़े में से हेरोइन की खेप भी बरामद की। 

उन्होंने बताया कि इस मामले में नैटवर्क के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ और बरामदगियां होने की संभावना है।इस सम्बन्ध में अमृतसर के पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 36 तारीख़ 05-07-2025 को केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD