Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता- आशीष बुटेल

पालमपुर अस्पताल लोगों को उपलब्ध करवा रहा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

Ashish Butail, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 05 Jul 2025

Last updated on: Jul 07, 2025, 12:44 IST

विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा  कि  पालमपुर अस्पताल में आरकेएस के माध्यम से पालमपुर और साथ लगते क्षेत्र के रोगियों की सुविधा के सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।आशीष बुटेल, शनिवार को सिविल अस्पताल पालमपुर की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की गवर्निंग बॉडी की वार्षिक बैठक में बोल रहे थे।  रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) बैठक का संचालन एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती की अध्यक्षता में किया गया।  आशीष बुटेल बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए।

 विधायक ने सिविल अस्पताल पालमपुर की समस्त टीम को बधाई देते हुए कहा  कि अस्पताल पालमपुर प्रदेश भर में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में अग्रिम पंक्ति पर है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के साथ-साथ उसके आसपास के लोगों को  बेहतर स्वास्थ्य  सुविधाएं उपलब्ध प्रदान की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अस्पताल में एमआरआई सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक कार्यवाही करने  के  निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और विभिन्न विकासात्मक कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी । बैठक में उन्होंने पालमपुर अस्पताल की सुविधाओं की बेहतरी  के लिए मद्  द करने वाले लोगों का धन्यवाद करने का प्रस्ताव भी रखा।उन्होंने बैठक में आरकेएस के सदस्यों  और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ सभी विभागों के अधिकारियों को  संस्थान में और अधिक बेहतर सुविधायें सृजित करवाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध करवाई गई है लोगों  को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए एमडी, नेत्र, हड्डी रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ फिजिशियन, जनरल सर्जन उपलब्ध हैं। 

उन्होंने बैठक में अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखें और अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया।गवर्निंग बॉडी की बैठक में सर्वसम्मति से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1 करोड़ 61 लाख 23 हजार रुपये के बजट अनुमोदित किया गया।बैठक में एसडीएम ने सभी आरकेएस सदस्यों और आम लोगों से अस्पताल में रोगियों को दिए जा रही सुविधाओं के और बेहतर संचालन के लिए सहयोग और आवश्यक सुझावों  के लिए आग्रह किया। 

उन्होंने यह भी कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में सीपीआर से संबंधित शिविर भी आयोजित किए जाएं। बैठक में महापौर नगर निगम गोपाल नाग, वूल फेडरेशन निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोक चंद, आयुक्त नगर निगम  डा. आशीष शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ तिलक भागरा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.  एस चक्रवर्ती, पार्षद दिलबाग सिंह,संजीव बाघला   सहित आरकेएस के मनोनीत सदस्य सुरेंद्र सूद, गोपाल सूद, अजय सूद, आदित्य सलूजा भी मौजूद रहे।

 

Tags: Ashish Butail , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD